मैच जीतने के बाद पागल हुआ खिलाड़ी!, सेलिब्रेशन में अंपायर को दे मारा बल्ला, देखें वायरल वीडियो
काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ये वीडियो
अद्यतन - अगस्त 1, 2024 2:09 अपराह्न

क्रिकेट दुनिया में फुटबाल के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। तो वहीं जब खिलाड़ी इसे खेलते हैं, तो उनका उनकी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रहता है। अब ऐसा ही एक नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।
बता दें कि इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जब खिलाड़ी मैच विनिंग शाॅट खेलता है, तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है। शाॅट खेलने के बाद खिलाड़ी अपना बल्ला हवाल में उछाल देता है और क्रीज पर खुशी के मारे जश्न मनाने लगता है।
लेकिन इस दौरान खिलाड़ी ने जो बल्ला हवा में सेलिब्रेट करते हुए फेंका था, वह क्रीज के दूसरे छोर पर खड़े हुए अंपायर को जा लगता है। अंपायर बल्ला लगने के बाद थोड़े समय के लिए लंगड़ाने हुए दिखाई देते हैं। फिर बाद में उन्होंने सिक्स लगने का इशारा किया।
अब मैदान पर घटी इस विचित्र घटना को देखकर हैरानी के साथ ना सिर्फ खिलाड़ी बल्कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हंसने लगे। जैसे ही यह वीडियो क्रिकेट फैंस के हाथ लगी, उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रतिक्रिया दी।
देखें वायरल वीडियो
The batter while celebrating the win in style hurts the umpire. 🤣pic.twitter.com/jbjQpiPg12
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 31, 2024
आपको बता दें कि क्रिकेट जैसे खेल में इंजरी होना एक आम बात है। हालांकि, इस वीडियो में जिस तरह से अंपायर को चोट पहुंची, वो अपने आप में एक अलग तरह की घटना है। आमतौर पर खिलाड़ी मैदान पर क्रिकेट खेलते हुए चोटिल होते हैं। जिसमें गेंदबाज को हैमस्ट्रिंग जैसी इंजरी होना आम बात है। तो वहीं कई बार तेज व घातक गेंदों की वजह से बल्लेबाजों को भी चोटिल होते हुए देखा गया है।
साथ ही कई बार तो ये चोटें इतनी गंभीर होती हैं कि ना सिर्फ खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ता है, बल्कि कुछ की मौत भी मैदान पर हो गई, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फ्लिप ह्यूज का नाम प्रमुख है।