UP T20 League Playoff: शेड्यूल,फॉर्मेट, वेन्यू, तारीख और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी एक क्लिक में

UP T20 League Playoff: शेड्यूल, प्लेऑफ टीमें, वेन्यू, तारीख और लाइव स्ट्रीमिंग की सभी जानकारी एक क्लिक में

मेरठ मावेरिक्स का पहले क्वालीफायर में  सामना 11 सितंबर को दोपहर 3 बजे IST (भारतीय समयानुसार) लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ फाल्कन्स से होगा।

UP 20 League 2024 (Source X)
UP 20 League 2024 (Source X)

UP T20 League Playoff Details: यूपी टी20 लीग 2024 एक निर्णायक स्टेज पर पहुंच चुका है। इसमें चार टीमों ने आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। इस टूर्नामेंट में अनुभवी आईपीएल दिग्गजों और उभरते युवा प्रतिभाओं को खेलते हुए देखने को मिला है, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में रोमांचक प्रदर्शन किया है। छह टीमों के बीच जंग शुरू हुई थी और अब अंतिम चार टीमों की पुष्टि हो गई है।

रिंकू सिंह की मेरठ मावेरिक्स ने ग्रुप स्टेज के बाद यूपी टी20 लीग पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल किया है, जिसमें उन्होंने अपने 10 में से 8 मैच जीते। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि मावेरिक्स यूपी टी20 लीग 2024 का खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

यूपी टी20 लीग के प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमें 

  1. मेरठ मावेरिक्स
  2. लखनऊ फाल्कन्स
  3. कानपुर सुपरस्टार्स
  4. काशी रुद्र

यूपी टी20 लीग- प्लेऑफ शेड्यूल

मेरठ मावेरिक्स का पहले क्वालीफायर में  सामना 11 सितंबर को दोपहर 3 बजे IST (भारतीय समयानुसार) लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ फाल्कन्स से होगा। वहीं, उसी शाम 7 बजे से कानपुर सुपरस्टार्स का मुकाबला काशी रुद्रास से होगा।

  • मेरठ मावेरिक्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स- 11 सितंबर, दोपहर 3 बजे
  • कानपुर सुपरस्टार्स बनाम काशी रुद्रास- 11 सितंबर, शाम 7:30 बजे

क्वालीफायर 1 का विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा। क्वालीफायर 1 हारने वाली टीम क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से 12 सितंबर को शाम 7:30 भिड़ेगी। इस मैच का विजेता फाइनल में पहुंचेगा। टूर्नामेंट का समापन 14 सितंबर को फाइनल मैच के साथ होगा।

UP T20 League Playoff Live Streaming Details: यूपी टी20 लीग 2024 लाइव स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट विवरण

भारत में यूपी टी20 लीग की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें?

भारत में यूपी टी20 लीग 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी।

भारत में यूपी टी20 लीग का लाइव प्रसारण कब और कहां देखें?

भारत में यूपी टी20 लीग 2024 का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर उपलब्ध होगा।

close whatsapp