भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, WTC अंक तालिका में टीम इंडिया को नुकसान, जानें क्या है स्थिति

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, WTC अंक तालिका में टीम इंडिया को नुकसान, जानें क्या है स्थिति

पांचवें दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने दिखाई मजबूती, भारत को नहीं मिली जीत।

 WTC 2025-27 (Image credit Twitter - X)
WTC 2025-27 (Image credit Twitter – X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट मैच 23 नवंबर 2026 को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पांच दिन तक चले इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल की थी, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने आखिरी दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को हार से बचा लिया।

इस नतीजे के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर बना हुआ है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने अपनी पहली पारी 720/9 रन पर घोषित की थी।

यह बेसिन रिजर्व के मैदान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर रहा। केएल राहुल ने 136 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने 128 रन बनाए। इसके अलावा शुभमन गिल ने 98, यशस्वी जायसवाल ने 85, देवदत्त पडिक्कल ने 80 और ध्रुव जुरेल ने 78 रन का योगदान दिया। इस तरह भारत को पहली पारी में 352 रन की बड़ी बढ़त मिली।

इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर सिमट गई थी। हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175* रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला।

आखिरी दिन भारत को जीत के लिए पांच विकेट की जरूरत थी, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी। डेवोन कॉनवे ने 65 रन बनाए। वहीं डेरिल मिचेल 49* और ग्लेन फिलिप्स 26* रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने 120 ओवर बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में 239/5 रन बनाए और मुकाबला ड्रॉ करा दिया।

WTC अंक तालिका में भारत और न्यूजीलैंड की स्थिति

इस मुकाबले के बाद, भारत 12 मैचों में 72 अंकों और 50.00 प्रतिशत अंकों (PCT) के साथ चौथे स्थान पर है। ड्रॉ के कारण भारत का PCT 51.52 से घटकर 50.00 हो गया है। तो वहीं न्यूजीलैंड 7 मैचों में 56 अंक और 66.67 PCT के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका 75.00 PCT के साथ पहले और ऑस्ट्रेलिया 69.23 PCT के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।

Pos. टीम एम डब्ल्यू एल डी अंक पीसीटी
1 दक्षिण अफ्रीका 8 6 2 0 72 75
2 ऑस्ट्रेलिया 13 9 4 0 108 69.23
3 न्यूजीलैंड 7 4 1 2 56 66.67
4 भारत 12 5 4 3 72 50
5 बांग्लादेश 9 3 4 2 44 40.74
6 इंगलैंड 16 7 8 1 74 38.54
7 वेस्टइंडीज 14 3 8 3 46 27.38
8 श्रीलंका 8 1 3 4 13 13.54
9 पाकिस्तान 11 3 7 1 16 12.12

ये भी पढ़ें – NZ vs IND: न्यूजीलैंड बनाम भारत पहला टेस्ट मैच हुआ ड्राॅ, हेनरी निकोल्स ने जीता POTM अवाॅर्ड

close whatsapp