पूरी दुनिया के सामने उर्वशी रौतेला ने अब ऋषभ पंत से हाथ जोड़कर मांगी माफी
ऋषभ पंत को लेकर पिछले दिनों काफी सुर्खियां बटोरी थी उर्वशी रौतेला ने।
अद्यतन - सितम्बर 13, 2022 2:12 अपराह्न

पिछले काफी दिनों से टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम सुर्खियां में रहा है। दरअसल कुछ समय पहले रौतेला का इंटरव्यू का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने ऋषभ पंत को लेकर काफी कुछ कहा था, वहीं उसके ठीक बाद ऋषभ पंत ने एक इंस्टा स्टोरी लगाकर अपना पक्ष रखा था।
इस बीच फिर से उर्वशी ने पंत को लेकर ऐसा कुछ कहा है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ है इसको लेकर वो ऋषभ पंत से माफी मांगती हुई नजर आ रही हैं।
यहां देखिए उर्वशी रौतेला का वो वीडियो
उर्वशी का नाम जुड़ा था पाक गेंदबाज नसीम शाह के साथ
दरअसल उर्वशी रौतेला एशिया कप 2022 का मैच देखने के लिए दुबई में मौजूद थी। उन्होंने भारत बनाम पाकिस्तान मैच से जुड़ी एक शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें एक रोमांटिक गाना था और उसमें पाक तेज गेंदबाज नसीम शाह और वो खुद नजर आ रही थीं। मैच के बाद उर्वशी के साथ नसीम का नाम जोड़ा गया। फिर दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम बातें शुरू हो गईं।
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि उर्वशी कौन, क्या है, पता नहीं। पता नहीं लोग इस तरह की वीडियो क्यों बना देते हैं। मेरा ध्यान अभी बस क्रिकेट पर है और मुझे क्रिकेट खेलना है।
इसके बाद फिर उर्वशी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई दी थी। स्टोरी में उन्होंने लिखा कि, कुछ दिन पहले मेरी टीम ने कुछ दिन पहले एक क्यूट वीडियो शेयर किया था, जिसे फैंस ने एडिट किया था। हमें नहीं पता था कि इस वीडियो में और कौन लोग शामिल हैं। मैं मीडिया से निवेदन करती हूं कि इस बारे में कोई खबर न बनाएं। सभी का धन्यवाद, सभी को प्यार।”
