T20 Cricket World Cup 2024, USA vs CAN आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा United States of America vs Canada के बीच का मैच?

T20 World Cup 2024: Match-1, USA vs CAN Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मुकाबले में यूएसए और कनाडा की टीमें आमने-सामने होंगी।

USA vs CAN (Photo Source: Getty Images)
USA vs CAN (Photo Source: Getty Images)

Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मुकाबला यूएसए (USA) और कनाडा (Canada) के बीच 2 जून को टेक्सास में खेला जाएगा। कनाडा ने टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-1 से जीती थी। वहीं इससे पहले टीम ने कनाडा को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से शिकस्त दी थी। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले यूएसए टीम बांग्लादेश और नेपाल के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलने वाली थी, लेकिन दोनों ही मैच बारिश के चलते रद्द हो गए।

वहीं कनाडा की बात करें तो टीम ने पहले वॉर्मअप मैच में नेपाल को 63 रनों से हराया था। वहीं दूसरा वॉर्मअप मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ बारिश के चलते रद्द हो गया। हालिया फॉर्म के हिसाब से यूएसए का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है, लेकिन कनाडा को भी कम नहीं आंका जा सकता है।

USA vs CAN Pitch Report (पिच रिपोर्ट): ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास, टेक्सास की पिच गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए ही अच्छी रहने वाली है। यहां दूसरी पारी के मुकाबले पहली पारी में रन बनाना ज्यादा आसान रहता है। क्योंकि दूसरी पारी में पिच धीमी हो जाती है, और बल्लेबाजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यहां कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुन सकते हैं। 

USA vs Canada Match Details (मैच जानकारी):

मैच जानकारी
मैच यूएसए बनाम कनाडा, पहला मैच
वेन्यू ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास, टेक्सास
दिन और समय 2 जून, रविवार, सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

USA vs CAN Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड)

खेले गए कुल मैच 7
यूएसए ने जीता 5
कनाडा ने जीता 2
नो रिजल्ट 0

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

यूएसए (USA):

मोनांक पटेल (कप्तान व विकेटकीपर), आरोन जोन्स, स्टीवन टेलर, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, जैसी सिंह, अली खान, सौरभ नेथ्राल्वकर, हरमीत सिंह, एंड्रीज गौस, नोशतुश केनजिगे

कनाडा(Canada):

नवनीत धालीवाल, आरोन जॉनसन, परगट सिंह, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), रविंदरपाल सिंह, निकोलस किर्टन, साद बिन जफर (कप्तान), कलीम सना, निखिल दत्ता, डिलन हेलिगर, जेरेमी गॉर्डोन

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज):

यूएसए के बल्लेबाज कोरी एंडरसन इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आपको बता दें एंडरसन यूएसए से पहले न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। टी20 फॉर्मेट में उन्होंने अब तक 36 मैचों में 25.24 के औसत और 131.19 के स्ट्राइक रेट से 631 रन बना चुके हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज):

कनाडा के कप्तान साद बिन जफर यूएसए के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने अब तक 38 टी20 मैचों में 6.44 की इकॉनमी से 43 विकेट लिए हैं।

USA vs CAN Today’s Match Prediction: यूएसए जीतेगा आज का मैच

सिनैरियो 1

यूएसए ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर- 160-170

यूएसए ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

कनाडा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 30-40

पहली पारी का स्कोर- 150-160

यूएसए ने जीत दर्ज की

close whatsapp