'यह है बाप और बेटी के बीच का प्यार', उस्मान ख्वाजा और उनकी बेटी को देख आप भी यही कहेंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह है बाप और बेटी के बीच का प्यार’, उस्मान ख्वाजा और उनकी बेटी को देख आप भी यही कहेंगे

उस्मान ख्वाजा ने हंसते हुए अपनी बड़ी बेटी से कहा कि वो अपने पिता के मोबाइल के साथ खेल सकती है।

Usman Khawaja (Pic Source-Twitter)
Usman Khawaja (Pic Source-Twitter)

एशेज 2023 के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण नाबाद शतक जड़ा। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। हालांकि उस्मान ख्वाजा को शतक जड़ने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी बेटी के साथ प्यारी बातचीत करते हुए देखा गया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बता दें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस्मान ख्वाजा अपनी बेटी के साथ आए थे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रखी गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी उन्हें बिल्कुल भी अकेला नहीं छोड़ रही है और इसी वजह से वो उसको अपने साथ लेकर आए हैं।

हालांकि पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस्मान ख्वाजा अपनी बड़ी बेटी आयशा के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। उनकी बड़ी बेटी आयशा उनके साथ ही बैठी हुई थी और लगातार पत्रकारों के मोबाइल और माइक छू रही थी जिसको देख उस्मान ख्वाजा हंस पड़े और उन्होंने आयशा को ऐसा करने के लिए मना किया। उस्मान ख्वाजा ने हंसते हुए अपनी बड़ी बेटी से कहा कि वो अपने पिता के मोबाइल के साथ खेल सकती है।

यह रही उस्मान ख्वाजा के प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो:

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस्मान ख्वाजा कह रहे हैं, ‘कैमरे में Swiping करना बंद करें। आप यह बात भी कर सकती है और अपने पिता के मोबाइल से खेल सकती है।’

अपने नाबाद शतक को लेकर उस्मान ख्वाजा ने कहा कि, ‘मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं। पिछले तीन एशेज दौरे के 2 टेस्ट सीरीज में मुझे ड्रॉप कर दिया गया था। मैं मीडिया की चीजों को नहीं पढ़ता हूं अब मुझे इस से भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कह रहे हैं। मैंने नेट्स में भी काफी अभ्यास किया था।

यह मेरे लिए बहुत ही इमोशनल शतक रहा। मैं ऐसा हमेशा कहता रहता हूं लेकिन भारत में भी ऐसा ही हुआ था। ऐसा नहीं है कि मुझे किसी चीज को लेकर अपने आप को साबित करना है लेकिन मुझे ऑस्ट्रेलिया के लिए हमेशा रन बनाना अच्छा लगता है।’

close whatsapp