टीम इंडिया के खिलाफ शतक लगाया उस्मान ख्वाजा ने, खुश हो रहे पाकिस्तानी, वजह दिलचस्प है

Advertisement

Usman Khwaja (Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच सीरीज़ का पांचवां वनडे मैच दिल्ली के फिरोज़ शाह कोटला मैदान में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम संभल कर खेल रही है।

Advertisement
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की ओर से उसके सलामी बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा ने मैच में ताबड़तोड़ शतक ठोक डाला। ख्वाजा ने अपने करियर का दूसरा शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज़ में 2 शतक लगाए।

एक समय ऑस्ट्रेलिया टीम का स्कोर 1 विकेट पर 175 रन था। हालांकि बाद में टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने कंगारू टीम को एक के बाद एक झटके दिए।

उस्मान ख्वाजा का दमदार शतक

सलामी बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा ने मैच में 100 रनों की पारी खेली। उस्मान ने 106 गेंदों में 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 100 चौके लगाए। वहीं पारी में उन्होंने 2 छक्के लगाए।

उस्मान ख्वाजा का वनडे करियर का यह दूसरा शतक था। इसके साथ ही उन्होंने दोनों शतक टीम इंडिया के खिलाफ ही बनाए। उस्मान ख्वाजा के शतक के बाद ट्विटर पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। ख़ासकर उस्मान ख्वाजा की तारीफ पाकिस्तानी प्रशंसक कर रहे हैं।

पाकिस्तान में जन्मे थे उस्मान

उस्मान ख्वाजा भले ही ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हों लेकिन उनका जन्म पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ था। 18 दिसंबर साल 1986 में उनका जन्म पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ था।

जिसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया में आकर बस गए थे। फिर उन्हें ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिल गई। यही कारण है कि उस्मान ख्वाजा के शतक के बाद पाकिस्तानी प्रशंसक उन्हें अपना मानते हुए काफी खुशी का इज़हार कर रहे हैं।

Advertisement