IPL 2026 में गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ट्राई नेशन सीरीज के पहले मैच में सस्ते में लौटे पवेलियन
14 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए वैभव
अद्यतन - जून 9, 2026 12:53 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट को चाहने वाले फैंस आज समय टीवी और फोन की स्क्रीन पर नजर गढ़ाए बैठे हुए थे, क्योंकि आईपीएल 2026 में बल्ले से गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एक्शन में नजर आने वाले थे। हालांकि, आईपीएल के एक धमाकेदार सीजन के बाद हुई सीरीज में 15 वर्षीय खिलाड़ी बुरी तरह फ्लाॅप साबित हुआ, जिससे फैंस को थोड़ी निराशा हुई।
गौरतलब है कि आज 9 जून से श्रीलंका में भारत-अफगानिस्तान सहित ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस सीरीज का पहला मैच आज श्रीलंका ए और भारत ए के बीच दांबुला के रंगगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
इस मुकाबले में जब टाॅस जीतकर भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने आए, लेकिन वह 12 गेंदों में 14 रन बनाकर सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। सूर्यवंशी ने अपनी इस छोटी पारी के दौरान 3 चौके लगाए। सूर्यवंशी को मुहम्मद शिराज ने सहन अर्चाजिगे के हाथों कैच आउट कराया।
मैच का हाल
दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें, तो भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। खबर लिखे जाने तक मैन इन ब्लू ने 36 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर कुल 169 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय रुतुराज गायकवाड़ 74 और तिलक वर्मा 39 रन बनाकर मौजूद हैं।
जबकि प्रभसिमरन सिंह 2, वैभव सूर्यवंशी 14 और प्रियांश आर्या 32 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तो वहीं, श्रीलंका ए की ओर से चमिका करुणारत्ने व मुहम्मद शिराज ने 1-1 सफलता हासिल की है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नाडो, नुवानिडु फर्नाडो, सदीरा समरविक्रमा, सहन अर्चाजिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रवीन्दु फर्नाडो, वानुजा सहन, विजयकांत व्यासकांत, मुहम्मद शिराज, गरुका संकेत
भारत ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनूकुल राॅय, शूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम