15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

वैभव ने यह कारनामा दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी 62वें मैच में कर दिखाया है।

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)
Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं, अब एक बार फिर उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में जारी 62वें मुकाबले में एक आईपीएल रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि वैभव से पहले इस रिकाॅर्ड को कोई भी भारतीय खिलाड़ी अपने नाम नहीं कर पाया है।

मुकाबले में वैभव ने 21 गेंदों में 5 चौके व 3 छक्कों की मदद से 46 रनों की तेज पारी खेली। तो वहीं, जैसे ही वैभव ने मुकाबले में तीसरा छक्का लगाया, वैसे ही वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यवंशी के नाम अब जारी आईपीएल सीजन में 43* छक्के दर्ज हो गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा द्वारा साल 2024 में लगाए गए 42 छक्कों के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकाॅर्ड

खिलाड़ी साल छक्के टीम
वैभव सूर्यवंशी 2026 43* राजस्थान राॅयल्स
अभिषेक शर्मा 2024 42 सनराइजर्स हैदराबाद
श्रेयस अय्यर 2025 39 पंजाब किंग्स
विराट कोहली 2016 38 राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
विराट कोहली 2024 38 राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
सूर्यकुमार यादव 2025 38 मुंबई इंडियंस

दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 194 रनों की जरूरत

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद राजस्थान राॅयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर कुल 193 रन बनाए।

इनफाॅर्म यशस्वी जायसवाल (12) दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर लुंगी एंगीडी के खिलाफ कैच आउट हो गए, तो वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर चितपरिचित अंदाज में 21 गेंदों में पांच चौके व 3 छक्कों की मदद से 46 रनों के तेज पारी खेली। इसके अलावा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने 53 और रियान पराग ने 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम को एक अच्छे टोटल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजों ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट हासिल किए 75 रन गंवाए, लेकिन दूसरे हाफ में शानदार फिनिश किया। मिचेल स्टार्क ने चार विकेट हासिल किए, तो लुंगी एंगीडी व माधव तिवारी को 2-2 विकेट मिले।

close whatsapp