Yuvraj Singh Love Story: तीन साल पीछे पड़ने के बाद डेटिंग के लिए रेड्डी हुई थी हेजल, बेहद फिल्मी है प्रेम कहानी

2015 में युवराज सिंह ने हेजल कीच को प्रपोज किया था, जिसके बाद 2016 में दोनों ने शादी की थी।

Advertisement

Yuvraj Singh Hazel Keech (Photo Source: Yuvraj Singh/Instagram)

Yuvraj Singh and Hazel Keech Love Story: क्रिकेट का खेल हमेशा मैदान तक ही सीमित नहीं रहता है। खिलाड़ी मैदान के बाहर भी अपनी पर्सनल लाइफ से खूब सुर्खियां बटोरते हैं। क्रिकेटर्स की लव लाइफ जानने के लिए फैंस हमेशा काफी उत्साहित रहते हैं। अपने पसंदीदा जोड़ियों पर प्यार लुटाने से फैंस कभी पीछे नहीं रहते हैं। युवराज सिंह और हेजल कीच क्रिकेट की दुनिया के मशहूर जोड़ियों में से एक हैं।

Advertisement
Advertisement

क्रिकेट और बॉलीवुड का मिलन कोई नई बात नहीं थी, जब दोनों ने डेट करना शुरू किया था। युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया है। 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। वहीं हेजल एक एक्ट्रेस है, आइए आपको युवराज सिंह और हेजल कीच की प्यारी सी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे युवराज-हेजल

हेजल कीच ने बॉलीवुड फिल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर की दोस्त का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्हें काफी पॉपुलेरिटी मिली। युवराज सिंह और हेजल कीच एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। हेजल कीच को देखते ही युवराज सिंह अपना दिल हार बैठे थे। युवराज सिंह उस वक्त काफी ज्यादा मशहूर क्रिकटर थे। लेकिन हेजल को युवराज की लोकप्रियता का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था।

जिसका खुलासा खुद हेजल ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। हेजल ने बताया था कि वह उस वक्त क्रिकेट को फॉलो नहीं करती थी इसलिए वह युवराज को अटेंशन नहीं दे रही थी। वहीं हेजल ने यह भी बताया था कि युवराज की लोकप्रियता का उनको तब अंदाजा हुआ जब उन्हें पता चला था कि युवराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे।

2016 में हुई शादी

युवराज सिंह 3 साल तक हेजल कीच के पीछे लगे रहे थे, लेकिन हेजल ने बिल्कुल भी युवराज को भाव नहीं दिया। फिर साढे़ तीन साल बाद हेजल कीच युवराज सिंह को डेट करने के लिए राजी हुई। 2015 में युवराज सिंह ने हेजल कीच को प्रपोज किया। जिसके बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं।

Advertisement