WPL 2024: टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर Veda Krishnamurthy की नजरें भारतीय टीम में वापसी करने पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर Veda Krishnamurthy की नजरें भारतीय टीम में वापसी करने पर

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कृष्णमूर्ति को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। 

Veda Krishnamurthy (Image Credit- Twitter X)
Veda Krishnamurthy (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम से इन दिनों बाहर चल रही वेदा कृष्णमूर्ति के लिए हाल का समय कुछ खास नहीं रहा है। कोविड के समय वेदा को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब वह महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के जरिए भारतीय टीम में वापसी करना चाहती हैं।

गौरतलब है कि महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए ऑक्शन आज 9 दिसंबर, शनिवार को मुंबई में आयोजित हो रहा है। तो वहीं आपको बता दें कि टूर्नामेंट के पहले सीजन में 31 वर्षीय वेदा को कोई भी खरीददार नहीं मिला था।

हालांकि, इस सब के बावजूद वेदा ने अपनी फिटनेस पर दोबारा से काम किया और कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाली क्रिकेटर को लगता है कि वह आगामी WPL सीजन के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बना सकती हैं।

यहां देखें: WPL Auction Live

वेदा कृष्णमूर्ति ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन को लेकर इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए वेदा ने कहा- मुझे लगता है कि मेरे पास जो क्षमता और अनुभव है उससे मुझे किसी एक सिस्टम में एडजस्ट करने में समय नहीं लगेगा। यह सब बस वो है, जो वहां जाकर करना है और जाहिर तौर पर यह (डब्ल्यूपीएल) खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच है, खासकर जो मेरी तरह इस स्थिति में फिलहाल हैं।

मैंने पिछले तीन वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए यह एक ऐसा मंच है जहां आप अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, और यदि आप इस तरह की स्थितियों और प्लेटफार्मों में जाकर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं तो यह भारतीय टीम के लिए भी दरवाजे खोलता है। हमने ऐसा मैंस क्रिकेट में होते देखा है तो यह फिलहाल कुछ ऐसा जो मेरे दिमाग में हैं।

ये भी पढ़ें- “मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कर पाऊंगा”- अपनी खास उपलब्धि को लेकर बोले रवि बिश्नोई

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?