वेदा कृष्णमूर्ति ने अपनी मां के जन्मदिन पर रचाई शादी; कोर्ट मैरिज की तस्वीरों के साथ शेयर की दिल जीत लेने वाली पोस्ट

वेदा कृष्णमूर्ति और अर्जुन होयसला दोनों कर्नाटक क्रिकेट टीम का हिस्सा है।

Advertisement

Veda Krishnamurthy (Image Source: Instagram)

भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति 12 जनवरी को कर्नाटक के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अर्जुन होयसला के साथ बेंगलुरु में आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध गई हैं। वेदा ने अपनी दिवंगत मां के जन्मदिन पर कोर्ट मैरिज की है, जिनकी अप्रैल 2021 में कोविड के कारण मृत्यु हो गई थी।

Advertisement
Advertisement

आपको बता दें, वेदा कृष्णमूर्ति और अर्जुन होयसला ने सितंबर 2022 में सगाई की थी। 30-वर्षीय महिला क्रिकेटर ने स्पोर्टस्टार के एक साप्ताहिक शो में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच डब्ल्यूवी रमन को बताया था कि वह 12 जनवरी को आधिकारिक रूप से कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर करवाएंगी।

वेदा ने डब्ल्यूवी रमन को बताया था: ‘मैं अपनी शादी 12 जनवरी को रजिस्टर कराना चाहती हूं जो मेरी मां का जन्मदिन है। मैं चाहती हूं कि मेरी शादी का दिन खास हो और वो मुझसे हमेशा जुड़ा रहे, और आगे चलकर जब हम शादी की सालगिरह मनाएंगे, तो वह इसी दिन होगी।’

वेदा कृष्णमूर्ति ने इंस्टाग्राम पर अपनी कोर्ट मैरिज की घोषणा करते हुए कई सारी तस्वीरें साझा की और कैप्शन में लिखा: ‘मिस्टर एंड मिसेज ❤️!!! यह आपके लिए अम्मा ❤️ आपका जन्मदिन हमेशा खास रहेगा ❤️ लव यू अक्का ❤️ 12.01.23।’

यहां देखिए भारतीय क्रिकेटर की शादी की तस्वीरें

 

आपको बता दें, अर्जुन होयसला बाएं-हाथ के बल्लेबाज हैं, जो रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेल चुके हैं, और साथ ही उन्होंने कर्नाटक प्रीमियर लीग में विभिन्न फ्रेंचाइजियों के लिए भी खेल चुके हैं। वहीं, भारतीय महिला ऑलराउंडर कृष्णमूर्ति कर्नाटक महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हैं, और उन्होंने 48 वनडे और 76 T20I मैच खेले हैं। वह 2017 में वनडे वर्ल्ड कप और 2020 में टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा थीं।

कोविड-19 के कारण अपनी मां और बहन को खोने के बाद वेदा खराब दौर से गुजर रही हैं। वह फिलहाल भारतीय टीम में अपनी जगह खो चुकी है और टीम में वापस आने के लिए अपने खेल पर काम कर रही है।

Advertisement