'पूरे हिंदुस्तान की दुआएं ऋषभ पंत के साथ हैं, वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे': अनुपम खेर और अनिल कपूर ने भारतीय क्रिकेटर से अस्पताल में की मुलाकात - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘पूरे हिंदुस्तान की दुआएं ऋषभ पंत के साथ हैं, वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे’: अनुपम खेर और अनिल कपूर ने भारतीय क्रिकेटर से अस्पताल में की मुलाकात

ऋषभ पंत से मिलने दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे।

Anil Kapoor and Anupam Kher visits Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)
Anil Kapoor and Anupam Kher visits Rishabh Pant (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ 30 दिसंबर की सुबह एक भयंकर हादसा हो गया। वो अपनी मां को सरप्राइस देने के लिए वापस घर लौट रहे थे। वो दिल्ली से देहरादून आने के लिए रवाना हुए लेकिन दिल्ली-देहरादून हाईवे में उनकी कार डिवाइडर से लड़ गई और वो इस खतरनाक हादसे में बाल-बाल बचें।

उनको उस समय रुड़की के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फिलहाल भारतीय क्रिकेटर खतरे से बाहर है। ऋषभ पंत से मिलने दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे।

अनिल कपूर और अनुपम खेर ने मीडिया से की बातचीत

ऋषभ पंत से मिलने के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर ने अस्पताल के बाहर मीडिया से बातचीत की। अनुपम खेर ने कहा कि, ‘ हमारा यह दायित्व बना जब हमें पता चला है कि ऋषभ पंत अस्पताल में है तो हम एक साधारण आदमी की तरह उनसे मिलने आए। हम लोग उनकी माता जी से भी मिले। वो अब पहले से काफी बेहतर है और सब की दुआएं उनके साथ हैं।’

इसके बाद अनिल कपूर ने कहा कि, ‘वो इस समय पूरे जोश में हैं और हमें जो फिक्र थी वह बिल्कुल नहीं है।’ इसके बाद दोनों ने यही कहा कि, ‘वो पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। हम दोनों ने उन्हें थोड़ा बहुत हंसाया भी।’

जब मीडिया वालों ने उनसे पूछा है कि उनको आपसे मिलकर कैसे लगा तो अनुपम खेर ने कहा कि हम तो उनके फैन हैं और इसीलिए हमें लगा कि हमें बाहर जाना चाहिए। मुझे लगता है कि ऐसे मौके पर जाना जरूरी होता है। हमने अस्पताल के प्रोटोकॉल का पालन किया और हम बस यही दुआ करते हैं कि वो बहुत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाएं।’

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक पंत को आगे के इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। वो अभी बेहतर स्थिति में है लेकिन उनको अभी पूरी फिटनेस मैं वापस आने के लिए काफी समय लगेगा। पंत के कोच देवेंद्र शर्मा उनको पास से देख रहे हैं और यही चीज पंत के परिवार वालों को भी बता रहे हैं।

close whatsapp