पाकिस्तान के खिलाड़ियों की कांप रही हैं टांगें, सेमीफाइनल में पहुंचते ही उड़े होश!
टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद एक वीडियो आया सामने।
अद्यतन - Nov 7, 2022 11:42 am

कहते हैं ना किस्मत का खेल निराला होता है, ऐसा ही किस्मत का खेल पाकिस्तान टीम के साथ हुआ है। बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम का टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पत्ता कट चुका था लगभग-लगभग, लेकिन फिर इस टीम की किस्मत ने ऐसा पासा पलटा कि सब कुछ बदल गया और अब खुद पाक टीम को विश्वास नहीं हो रहा।
कैसे पाकिस्तान जैसी टीम पहुंच गई सेमीफाइनल में?
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप-2 से इंडिया और साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल में जाना तय था, लेकिन कल नीदरलैंड ने चमत्कार करते हुए साउथ अफ्रीका को हरा दिया। जिसके बाद अफ्रीका टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई, वहीं पाक टीम ने बांग्लादेश को मात देते हुए टीम इंडिया के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
पाकिस्तान के कप्तान को अब कुछ समझ नहीं आ रहा
*टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद एक वीडियो आया सामने।
*कप्तान बाबर आजम साथी खिलाड़ियों से कर रहे हैं बात, PCB ने डाला वीडियो।
*सेमीफाइनल में पूरी टीम को अपना 100 प्रतिशत देना है- बाबर आजम।
*साथी खिलाड़ियों से बात करते हुए बाबर आजम ने भरा उनमें जोश।
पाकिस्तान टीम का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल
कब और किस टीम से होगा सेमीफाइनल मैच
पाक टीम का सेमीफाइनल में सामना दमदार लय में चल रही न्यूजीलैंड टीम से होगा, जहां इस मैच को 9 तारीख के दिन सिडनी के मैदान पर खेला जाएगा और ये मैच भारत के समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू हो जाएगा।