अरे, अरे! राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली को साथ में देख फैन्स को याद आ गए पुराने दिन
राजस्थान टीम के सोशल मीडिया पर मैच के बाद का वीडियो शेयर किया गया था।
अद्यतन - May 5, 2025 5:31 pm

IPL 2025 के दौरान कई ऐसे पूर्व खिलाड़ी एक-दूसरे से मिले जो साथ में खेल चुके हैं, वहीं अब ये पूर्व खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के कोच हैं। लेकिन इस बार जिन दो खिलाड़ियों की मुलाकात हुई है, उन्होंने साथ में काफी लंबे समय तक क्रिकेट खेला है और इन दोनों दिग्गज को फिर से साथ में देखकर फैन्स को टीम इंडिया के गोल्डन दिन याद आ गए।
अब धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की ओर जा रहा है IPL 2025
जी हां, अब IPL 2025 धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव की ओर जाने लगा है, जहां प्लेऑफ की तस्वीर साफ होने लगी है। दूसरी ओर चेन्नई, राजस्थान और हैदराबाद जैसी टीमों का सफर इस सीजन के प्लेऑफ के लिए खत्म हो गया है, दूसरी ओर IPL 2025 में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी ज्यादा प्रभावित किया और कई ऐसे भी खिलाड़ी रहे जो अपनी रकम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।
राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली का ये वीडियो देखना बनता है
*राजस्थान टीम के सोशल मीडिया पर मैच के बाद का एक वीडियो शेयर किया गया था।
*इस वीडियो में RR कोच राहुल द्रविड़ मैदान में सौरव गांगुली से बात करते हुए नजर आए।
*वहीं इन दोनों दिग्गजों को साथ में देख फैन्स को याद आ गए टीम इंडिया के पुराने दिन।
*ऐसे में कई सारे फैन्स ने इस रील के कमेंट बॉक्स में सिर्फ दिल वाले इमोजी बनाए।
RR टीम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है ये स्पेशल वीडियो
एक नजर डालते हैं राजस्थान टीम से जुड़े इस वीडियो पर भी
आज किस-किस के बीच मैच होगा IPL में?
दूसरी ओर आज IPL 2025 में सिर्फ एक ही मैच खेला जाएगा, जहां इस मैच में SRH टीम का सामना दिल्ली से होगा। एक तरफ SRH टीम का इस सीजन काफी ज्यादा खराब प्रदर्शन रहा है, जहां ये टीम अंक तालिका के 9वें स्थान पर है। दूसरी तरफ दिल्ली ने धाकड़ प्रदर्शन किया है और टीम ये मैच जीतकर फिर से प्लेऑफ की रेस में वापस आना चाहेगी। वैसे अभी तक DC टीम ने सीजन 10 मैच खेल लिए हैं, जिसमें से टीम को 6 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है।