पंजाब के निखिल चौधरी ने BBL में हारिस रऊफ के खिलाफ गली के ऊपर से जड़ा एक बेहतरीन छक्का - क्रिकट्रैकर हिंदी

पंजाब के निखिल चौधरी ने BBL में हारिस रऊफ के खिलाफ गली के ऊपर से जड़ा एक बेहतरीन छक्का

मुकाबले में निखिल की टीम को हार मिली है।

Nikhil Chaudhary (Image Credit- Twitter)
Nikhil Chaudhary (Image Credit- Twitter)

जारी बिग बैश लीग का 17वां मैच आज 28 दिसंबर, गुरूवार को होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न स्टार्स के बीच वेलरीव ओवल, होबार्ट में खेला गया। बता दें कि इस मैच में होबार्ट के लिए खेलने वाले पंजाबी क्रिकेटर निखिल चौधरी ने हारिस रऊफ के खिलाफ एक शानदार शाॅट लगाया है, जिसकी वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

निखिल ने यह शाॅट हारिस के खिलाफ होबार्ट की पारी के 17वें ओवर में मारा, जब हारिस ने ऑफ साइड पर एक फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिसपर निखिल ने जगह बनाते हुए डीप बैकवर्ड पाॅइंट के ऊपर से खेल दिया। तो वहीं निखिल का यह शानदार शाॅट सीधे सिक्स के लिए गया, जिसे देख हारिस रऊफ खुद भौचक्के रहे गए।

देखें इस लाजबाव शाॅट की वीडियो

होबार्ट हरिकेंस बनाम मेलबर्न स्टार्स बीबीएल मैच- 17 का हाल:

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो मेलबर्न स्टार्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाज करते हुए होबार्ट हरिकेंस ने 19.4 ओवर में 155 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। होबार्ट के लिए कैलेब ज्वेल ने 45 रनों की सर्वोच्च पारी खेली। तो वहीं मेलबर्न के लिए गेंदबाजी में हारिस रऊफ व ग्लेन मैक्सवेल को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा जोएल पैरिस, इमाद वसीम व उस्मा मीर को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब मेलबर्न 156 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो बारिश के कारण 7 ओवर में उसे 67 रनों का संसोधित लक्ष्य मिला। जिसे टीम ने 6.3 ओवर में 3 विकेट के खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मेलबर्न के लिए ग्लेन मैक्सवेल 35* तो थाॅमस रोजर्स 21* रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें- तो इस वजह से David Warner वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बाॅल सीरीज में नहीं खेल पाएंगे 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?