VIDEO: RCB गेंदबाज सुयश शर्मा ने एक ही ओवर में दो ऑस्ट्रेलियन को बनाया अपना शिकार
सुयश शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट चटकाए।
अद्यतन - अप्रैल 20, 2025 6:13 अपराह्न

आईपीएल 2025 का 37वां मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुल्लांपुर में खेला गया। इस मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को मात्र 157 रनों पर रोक दिया था।
बेंगलुरु के स्पिनर सुयश शर्मा अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने एक ही ओवर में दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज यानी जोश इंग्लिस और मार्कस स्टोइनिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कुछ ऐसा रहा सुयश शर्मा द्वारा डाले गए 14वें ओवर का हाल
पंजाब किंग्स की पारी का 14वां ओवर सुयश शर्मा ने डाला था। ओवर की पहली गेंद पर एक रन भागकर शशांक सिंह ने स्ट्राइक जोश इंग्लिस को दिया था। इसके बाद अगली ही गेंद पर जोश इंग्लिस आउट हो गए। इंग्लिस रूम बनाकर ऑफ-साइड की ओर खेलना चाहते थे, लेकिन बीट हो गए और गेंद सीधे स्टंप्स से टकरा गई।
जोश इंग्लिस के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिस मैदान पर आए। ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर 1-1 रन आए। फिर पांचवीं गेंद पर सुयश ने स्टोइनिस को चलता किया। गूगली गेंद थी, स्टोइनिस शॉट खेलने की फिराक में थे। लेकिन गेंद अंदरूनी किनारे से टकराकर स्टंप्स से टकरा गई।
स्टोइनिस के आउट होने के बाद मार्को जेनसेन क्रीज पर आए, जो आखिरी गेंद पर कोई रन ले पाने में असफल रहे। सुयश शर्मा द्वारा डाले गए 14वें ओवर में मात्र 3 रन आए और पंजाब को दो बड़े झटके लगे।
स्टोइनिस और इंग्लिस के आउट होने का वीडियो-
I.C.Y.M.I
On Target 🎯
Suyash Sharma's twin strikes that put #RCB in front ✌
Scorecard ▶ https://t.co/6htVhCbTiX#TATAIPL | #PBKSvRCB pic.twitter.com/AaENClNFCk
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2025
सुयश शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके। सुयश के अलावा क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाए। नहीं, रोमारियो शेफर्ड के नाम एक विकेट शामिल रहा।