शराब के चलते कानून के चंगुल में एक बार फिर फंसे विनोद कांबली, पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

शराब के चलते कानून के चंगुल में एक बार फिर फंसे विनोद कांबली, पढ़िए पूरी खबर

विनोद कांबली ने साल 1993 से साल 2000 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला है। 

Vinod Kambli. (Photo Source: Twitter)
Vinod Kambli. (Photo Source: Twitter)

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली प्रतिभावान खिलाड़ी होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने गलत लक्षणों के चलते वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए, जो वह कर सकते थे, जिसके बावजूद वह आज भी गलत कारणों से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

अब खबरे आ रही हैं कि विनोद कांबली को 27 फरवरी को बांद्रा पुलिस ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने और एक अन्य वाहन को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर को जमानत पर रिहा कर दिया गया हैं। पूर्व बल्लेबाज ने जिस कार को टक्कर मारी वह एक अन्य पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पवार की पत्नी तेजस्विनी पवार की थी।

भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बहुत अच्छे दोस्त, कांबली, पर बांद्रा स्थिति अपनी सोसायटी के गेट पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए तेजस्विनी पवार की कार को टक्कर मारने का आरोप है। बता दें, विनोद कांबली ने साल 1993 से साल 2000 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला है।

विनोद कांबली शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी

पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ सिंघे ने पुष्टि की हैं कि विनोद कांबली शराब के नशे में अपना वाहन चला रहे थे, और मामले की जांच अब बांद्रा पुलिस द्वारा की जाएगी। बांद्रा पुलिस ने विनोद कांबली मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, और आगे की छानबीन करेगी।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार “विनोद कांबली को गिरफ्तार कर लिया गया था और जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उनकी मेडिकल जांच भाभा अस्पताल में की गई है, और उनके खून का सैंपल भी CA के लिए सुरक्षित रखा गया है।”

मुंबई पुलिस ने विनोद कांबली को आईपीसी की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना), 336 (दूसरों की जान जोखिम में डालना) और 427 (नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। ये सभी धाराएं जमानती श्रेणी में आती हैं, इसलिए उन्हें गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई।

बता दें, विनोद कांबली ने 17 टेस्ट में 54 की औसत से चार शतकों की मदद से 1084 रन बनाए थे, वहीं 104 वनडे मैचों में 2 शतकों और 14 अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 2477 रन बनाये थे।

close whatsapp