वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ समारोह में विनोद कांबली ने छुए सुनील गावस्कर के पैर, वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ समारोह में विनोद कांबली ने छुए सुनील गावस्कर के पैर, वीडियो हुआ वायरल

इन दोनों दिग्गजों के अलावा कई धाकड़ खिलाड़ी भी इस समारोह में मौजूद थे।

Vinod Kambli Touches Feet Of Sunil Gavaskar (Pic Source-X)
Vinod Kambli Touches Feet Of Sunil Gavaskar (Pic Source-X)

मुंबई क्रिकेट संघ ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर और विनोद कांबली को सम्मानित किया। इन दोनों दिग्गजों के अलावा कई धाकड़ खिलाड़ी भी इस समारोह में मौजूद थे।

इस समारोह में जैसे ही विनोद कांबली ने सुनील गावस्कर को देखा, वह उनके पास आए। यही नहीं विनोद कांबली ने सुनील गावस्कर के पैर भी छुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि, हाल में खराब स्वास्थ्य के चलते विनोद कांबली अस्पताल में एडमिट थे। कुछ दिनों में स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

अब समारोह में विनोद कांबली पहले से काफी बेहतर नजर आ रहे हैं। कांबली और गावस्कर के अलावा वर्षगांढ समारोह में संजय मांजरेकर और वसीम जाफर भी शामिल हुए थे। विनोद कांबली को फिट देखकर सभी लोग काफी खुश थे। यही नहीं विनोद कांबली के फैंस भी उनको देखकर काफी उत्साहित दिखे।

यहां देखें वीडियो:

सम्मानित किए जाने के बाद कांबली ने प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेलने के दिनों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि मैंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक यहीं लगाया था और फिर अपने करियर में कई और शतक लगाए। अगर कोई भी मेरे या सचिन (तेंदुलकर) की तरह भारत के लिए खेलना चाहता है, तो मैं सलाह दूंगा कि आपको कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए और ऐसा करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि सचिन और मैंने बचपन से ही ऐसा किया था।’

इन दिग्गजों को किया गया सम्मानित

संजय मांजरेकर, वसीम जाफर, राजू कुलकर्णी, चंद्रकांत पंडित, लालचंद राजपूत, शोभा पंडित और अरुंधति घोष समेत कई अन्य क्रिकेट दिग्गजों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने मुंबई क्रिकेट की समृद्ध विरासत में योगदान दिया है। गावस्कर रविवार को सम्मानित होने वाले मुंबई के पहले कप्तान थे, उन्हें एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने स्मृति चिह्न भेंट किया।

close whatsapp