वर्ल्ड कप की हार का गम हुआ कम, विराट-अनुष्का ने खास दिन का जमकर मनाया जश्न - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप की हार का गम हुआ कम, विराट-अनुष्का ने खास दिन का जमकर मनाया जश्न

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कल थी मैरिज एनिवर्सरी।

Virat And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)
Virat And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं, साथ ही फैन्स इस कपल को जमकर प्यार देते हैं। इसी कड़ी में इन दोनों ने अपने जीवन के खास दिन को बेहद शानदार तरीके से मनाया है, जिसकी तस्वीरें पर इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया से दूर हो गए थे विराट

जी हां, कुछ दिनों पहले ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल हारा था, जिसके बाद विराट, रोहित समेत टीम के सभी खिलाड़ी काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। ऐसे में विराट और अनुष्का कुछ दिनों के लिए विदेश चले गए थे, साथ ही कोहली ने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी और हार से जुड़ा कोई पोस्ट अभी तक फैन्स के साथ शेयर नहीं किया है। ऐसे ही कुछ कप्तान रोहित शर्मा के साथ भी है और उन्होंने भी इस बड़ी हार पर फैन्स के साथ कुछ शेयर नहीं किया था।

विराट-अनुष्का के बीच हमेशा बना रहे ऐसा प्यार

*विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कल थी मैरिज एनिवर्सरी।
*वहीं इस कपल ने अपने खास दिन का मनाया खास तरीके से जश्न।
*अनुष्का ने केक काटने वाली तस्वीरें की इंस्टा स्टोरी पर शेयर।
*साथ ही दोनों एक-एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया शेयर।

ये खास तस्वीर सामने आई है अनुष्का और विराट की

कोहली ने भी शेयर प्यार भरा सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

कब होगी बल्लेबाज की मैदान पर वापसी?

दूसरी ओर वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से विराट कोहली ने एक भी मैच नहीं खेला है, साथ ही अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में भी ये बल्लेबाज नजर नहीं आने वाला है। अब कोहली की मैदान पर वापसी टेस्ट सीरीज के जरिए होगी, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाएगी और इस टेस्ट सीरीज में कुल 2 मैच होंगे। इसी टेस्ट सीरीज के जरिए कप्तान रोहित शर्मा भी टीम इंडिया में वापसी करेंगे, हिटमैन भी फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?