BCCI की फटकार के बाद भी नहीं सुधरे विराट कोहली, स्पेशल कैंप की देने में लगे हुए हैं अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI की फटकार के बाद भी नहीं सुधरे विराट कोहली, स्पेशल कैंप की देने में लगे हुए हैं अपडेट

कोहली ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की अपनी एक नई तस्वीर।

Virat Kohli. (Image Source: Instagram)
Virat Kohli. (Image Source: Instagram)

विराट कोहली का सोशल मीडिया पर एक तरफा राज है, जहां इस खिलाड़ी का हर एक पोस्ट जमकर वायरल होता है। साथ ही कोहली भी इंस्टा स्टोरी के जरिए फैन्स को हर अपडेट देते हैं, लेकिन हाल ही में दी गई एक नई अपडेट उनके लिए मुसीबत भी साथ में लेकर आई है और इसे लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी एक्शन लिया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड हुआ विराट से नाराज

एशिया कप 2023 से पहले टीम इंडिया का एक स्पेशल कैंप चल रहा है, इस कैंप में खिलाड़ियों का YO-YO टेस्ट भी हुआ था। बस इसका स्कोर विराट ने इंस्टा स्टोरी पर डाल दिया था, जो BCCI को पसंद नहींं आया था और अब खबर ये है कि बोर्ड ने खिलाड़ियों को ऐसी चीजें पोस्ट ना करने के लिए बोला है और चेतावनी तक डे डाली है।

BCCI से पंगा ले रहे हैं फिर से विराट कोहली

*कोहली ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की अपनी एक नई तस्वीर।
*तस्वीर में विराट कैंप के बाद कार में बैठे नजर आ रहे हैं।
*तस्वीर पर कोहली ने लिखा- कैंप का पहला सेशन खत्म हुआ।
*इस कैंप में को खास तौर पर एशिया कप के लिए लगाया गया है ।

अब इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीर की है विराट कोहली ने पोस्ट

Virat Kohli. (Image Source: Instagram)
Virat Kohli. (Image Source: Instagram)

रोहित के YO-YO टेस्ट पर आ गई अपडेट

एशिया कप 2023 से पहले कप्तान रोहित शर्मा के फैन्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, जहां कप्तान ने भी YO-YO टेस्ट पास कर लिया है और हिटमैन पूरी तरह फिट हैं। दूसरी एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है, जिसके कुछ मैच पाकिस्तान में होंगे और कुछ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। ऐसे में टीम इंडिया अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी, वहीं भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान से होगा और ये मैच 2 सितम्बर के दिन खेला जाएगा। जिसे लेकर फैन्स और सभी खिलाड़ियों में काफी ज्यादा ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

हिटमैन की सोशल मीडिया पर सामने आई ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?