विराट कोहली को घेरने के लिए न्यूजीलैंड ने बनाया यह चक्रव्यूह, इस बॉलर को सौंपी कमान - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली को घेरने के लिए न्यूजीलैंड ने बनाया यह चक्रव्यूह, इस बॉलर को सौंपी कमान

virat kohli (photo by ICC/twitter)
virat kohli (photo by ICC/twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम का जब भी किसी टीम से मुकाबला होने वाला रहता है तो विदेशी खिलाड़ी सबसे पहले कप्तान विराट कोहली को आउट करने के प्लान पर जुट जाते हैं।

उनका मानना है कि किसी भी तरह भारतीय कप्तान को काबू में रखना होगा तभी सीरिज जीतने की बात सोची जा सकती है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टीम विराट को घेरने के चक्कर में चेतेश्वर पुजारा को भूल गए और पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ढेर सारे रन बटोरे।

महीनों पहले हम इंग्लैंड टूर पर थे, तब इंग्लैंड वालों ने विराट के खिलाफ आदिल रशीद को उतारा। आदिल ने विराट को कई बार आउट किया।

इसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया वालों ने नाथन लायन को विराट को घेरने की जवाबदारी सौंपी और लायन ने काफी हद तक विराट को काबू में रखा। स्पिनर के आगे विराट थोड़े लड़खड़ाए भी।

अब न्यूजीलैंड से भारत को भिड़ना है। न्यूजीलैंड के थिंक टैंक ने देखा कि ऑस्ट्र‍ेलिया और इंग्लैंड दोनों ने स्पिनर को यह जवाबदारी सौंपी थी, इसलिए विराट को घेरने के लिए उन्होंने भी स्पिनर के सहारे ही चक्रव्यूह बनाया है। स्पिन गेंदबाजी का जाल विराट के लिए बुना गया है। कमान सौंपी गई है ईश सोढ़ी को।

वीडियो देख तैयार की रणनीति

भारतीय मूल के ईश सोढ़ी लुधियाना में जन्मे हैं, लेकिन खेलते हैं न्यूजीलैंड की ओर से। 26 वर्षीय इस लेग स्पिनर को विराट को आउट करना है। जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। कहा जा रहा है कि सोढ़ी ने विराट की बल्लेबाजी के वीडियो देखे हैं और इसके आधार पर रणनीति तय की है।

देखना ये है कि क्या सोढ़ी के चक्रव्यूह में विराट फंसते हैं?

न्यूजीलैंड ने शुरुआती तीन वनडे के लिए टीम घोषित कर दी है। टीम इस प्रकार है:
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोलस, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर, मैट हेनरी, टॉम लेथम, कॉलिन मुनरो

close whatsapp