बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का के संग ट्रेकिंग करने निकले विराट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं विराट कोहली।
अद्यतन - Feb 1, 2023 1:03 pm

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। विराट इस वक्त अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। इससे पहले विराट और उनकी फैमिली ऋषिकेश में दयानन्द गिरी आश्रम पहुंचे थे और वहां सभी का आशीर्वाद लिया था। इसके बाद दोनों ने साधु और संतों के लिए भंडारा भी करवाया था।
इस बीच 1 फरवरी की सुबह विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की, जो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल विराट ने जो तस्वीरें साझा की है उसमें वो अपनी बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का के संग पहाड़ चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को विराट की ये तस्वीरें काफी पसंद भी आ रही हैं।
यहां देखिए विराट कोहली का वो पोस्ट
विराट के अलावा अनुष्का ने भी पहाड़ चढ़ने की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। उन तस्वीरों में विराट और वामिका काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा कि, ‘पहाड़ों में पहाड़ है और ऊपर कोई नहीं’
यहां देखिए अनुष्का शर्मा का वो पोस्ट
आपको बता दें कि, टीम इंडिया इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज खेल रही है और इस सीरीज के लिए विराट को आराम दिया गया है। इससे पहले हुए वनडे सीरीज में विराट खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन उस सीरीज में विराट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।
हालांकि विराट कोहली अब जल्दी ही मैदान पर वापसी करेंगे, वह अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए दिखेंगे। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा और टीम इंडिया जल्द ही इसके लिए प्रैक्टिस शुरू करेगी।