Virat Kohli and Anushka Sharma going to shift to London?

क्या लंदन शिफ्ट होने वाले हैं विराट और अनुष्का?? सोशल मीडिया पर फैंस लगा रहे हैं अटकलें

इस वक्त अपने परिवार के साथ लंदन में हैं विराट कोहली।

Virat Kohli Anushka Sharma (Photo Source: Virat Kohli/Instagram)
Virat Kohli Anushka Sharma (Photo Source: Virat Kohli/Instagram)

29 जून 2024 को टीम इंडिया ने अपना दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। उस ट्रॉफी को अपने नाम करने के बाद भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के लिए उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक प्यारा पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ वेस्टइंडीज में मौजूद नहीं थी।

वहीं गुरुवार, 4 जूलाई 2024 को भारतीय टीम वापस अपने वतन लौटी, जहां टीम का जोरदार स्वागत और मुंबई में विक्ट्री परेड भी हुआ था। विक्ट्री परेड के तुरंत बाद अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन रवाना हो गए। ऐसे में सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लंदन शिफ्ट होने की अफवाहें तेजी से फैल रही है।

बीते कुछ महीनों में विराट और अनुष्का के ब्रिटेन जाने की अफवाहें सामने आती रही हैं। इन अफवाहों ने बीते शुक्रवार को और तूल पकड़ लिया, जब विराट मुंबई में विक्ट्री परेड के ठीक बाद परिवार के पास लंदन चले गए। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ये अफवाहें तेजी से फैलने लगी हैं कि अनुष्का और वो लंदन शिफ्ट होने वाले हैं। लोग अटकलें लगा रहे हैं कि विराट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ब्रिटेन शिफ्ट होने का प्लान बना रहे हैं।

क्या सच में लंदन में बसने वालें हैं Virat-Anushka ? 

विराट और अनुष्का के लंदन शिफ्ट होने की अफवाहें ज्यादातर रेडिट से सामने आ रही हैं। इस पर हुए एक पोस्ट में एक यूजर ने लिखा, मुझे तभी लगा था, जब उन्होंने कहा था कि वो कुछ समय के लिए चले जाएंगे। उन्होंने हाल में ही इंस्टाग्राम पर लंदन के एक प्ले स्कूल को फॉलो करना शुरू किया है। उन्होंने अभी अस्थायी रूप से वहां अपना डेरा बना लिया है, जाहिर है कि उन्हें मैचों के दौरान यात्रा करनी होगी और आईपीएल के लिए भी भारत में रहना होगा, लेकिन क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, वे स्थायी रूप से वहीं रहेंगे”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा,” वे यहां सामान्य लोगों की तरह नहीं रह सकते। लंदन एक अच्छा शहर है, सुंदर है और वहां अच्छी शिक्षा भी मौजूद है। मुझे याद है कि एक बार विराट और अनुष्का स्कूटी चला रहे थे और हर कोई उनका पीछा कर रहा था। इसके अलावा एक बार विराट के होटल का वीडियो ,लोग उनके पीछे पागल हो गए हैं।

उनके बच्चों की तस्वीर भी लीक हो जाती है, यहां अपनी निजता बरकरार नहीं रह सकती। वह 3 से 4 वर्षों में रिटायर होने वाले हैं और अनुष्का ने अपने करियर को पहले ही धीमा कर दिया है। उन्होंने कहा भी था कि वह कुछ समय के लिए गायब हो जाएंगे, जो भारत में संभव नहीं हो सकता है, इसलिए शायद वह लंदन में ही बस जाएं।” हालांकि, अब क्या विराट सच में वहां रहने वाले हैं .या नहीं, ये तो वो ही बता सकते हैं।

close whatsapp