हाथों में हाथ डाले नजर आए विराट कोहली-अनुष्का, वीडियो बनता देख बल्लेबाज का चढ़ा पारा
टीम इंडिया को अपना अगला मैच बैंगलोर में खेलना है।
अद्यतन - नवम्बर 9, 2023 3:17 अपराह्न

टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली जमकर रन बना रहे हैं, कोहली हर विरोधी के खिलाफ रन मशीन का काम कर रहे हैं। इस बीच बल्लेबाज के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, तो हाल ही में आए नए वीडियो में विराट वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं और इस दौरान शायद कोहली को फैन्स का मोबइल से वीडियो बनाना पसंद नहीं आया है।
वर्ल्ड कप में सिर्फ शतक-अर्धशतक में डील कर रहे हैं कोहली
जी हां, वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली हर फैन की उम्मीदों पर खरा उतर रहे हैं अभी तक, फिलहाल कोहली वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। विराट ने अभी तक खेले 8 मैचों में 543 रन बनाए हैं टीम इंडिया के लिए, जिसमें उन्होंने 2 शानदार शतक लगाए हैं और 4 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। दूसरी ओर वो सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी भी कर चुके हैं कोलकाता के मैदान पर।
जब खुद का वीडियो बनता देख गुस्सा हुए विराट कोहली
*टीम इंडिया को अपना अगला मैच बैंगलोर में खेलना है।
*इस बीच टीम के बल्लेबाज विराट कोहली का वीडियो आया सामने।
*वीडियो में विराट वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ आ रहे हैं नजर।
*लेकिन अपना वीडियो बनता देख विराट नहीं थे खुश।
विराट कोहली का ये वीडियो आया है सामने
Virushka Spotted at Team Hotel Yesterday Night ❤️#viratkohli #anushkasharma pic.twitter.com/Lmk8JEGA6N
— 𝙒𝙧𝙤𝙜𝙣🥂 (@wrognxvirat) November 9, 2023
टीम इंडिया के खिलाड़ियों की खुशी अलग लेवल पर
पाकिस्तान में होती है बल्लेबाज की तारीफ
कोहली वनडे क्रिकेट में 50 शतक पूरे करने से महज एक शतक दूर हैं, ऐसे में मीडिया में बल्लेबाज को लेकर काफी बात होती है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी भी इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ करते हैं। मोहम्मद आमिर कहते हैं कि कोहली उनके फेवरेट बल्लेबाज हैं, तो वसीम अकरम भी इस बल्लेबाज की तारीफ करते नहीं थकते। साथ ही पाकिस्तान के YT चैनल भी विराट के नाम पर ही अपना चैनल चला रहे हैं और भी कोहली को बाबर से बेहतर बल्लेबाज बताने में लगे हुए हैं इन दिनों।