न जाने ये IPL और क्या-क्या रंग दिखाएगा, देखो अब तो विराट और गंभीर की भी दोस्ती हो गई, वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

न जाने ये IPL और क्या-क्या रंग दिखाएगा, देखो अब तो विराट और गंभीर की भी दोस्ती हो गई, वीडियो हुआ वायरल

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

IPL 2024 (Pic Source-X)
IPL 2024 (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा है। इस मैच के दौरान एक ऐसा भी पल देखने को मिला जिसको देख तमाम क्रिकेट फैंस हैरान रह गए। स्ट्रैटेजिक टाइम आउट के दौरान गौतम गंभीर और विराट कोहली को गले मिलते हुए देखा गया।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला गया था तब विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच नवीन उल हक को लेकर बहस हो गई थी। दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उनको एक दूसरे से दूर करना पड़ा था।

हालांकि इस समय खेले जा रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के दौरान यह दोनों खिलाड़ी गले मिले और आपस में दोनों को मजाक करते हुए भी देखा गया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक एक ही मैच खेला है। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने कोलकाता के ईडन गार्डन में सनराइजर्स हैदराबाद को चार रनों से हराया था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो उन्हें अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जबकि अपने दूसरे मैच में टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की। आरसीबी के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि टीम के सभी बल्लेबाज इस समय फॉर्म में है और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी वो अच्छी बल्लेबाजी करने को देखेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?