मैच के बाद भी विराट-नवीन को आता रहा एक-दूसरे पर प्यार, राहुल ने भी अफगान गेंदबाज को गले लगाया - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैच के बाद भी विराट-नवीन को आता रहा एक-दूसरे पर प्यार, राहुल ने भी अफगान गेंदबाज को गले लगाया

कल टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दिल्ली में हराया था मुकाबला।

Virat Kohli Naveen Ul Haq (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli Naveen Ul Haq (Photo Source: X/Twitter)

कल टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हरा दिया, लेकिन भारतीय टीम की जीत से ज्यादा खबरों में विराट कोहली और नवीन-उल-हक रहे। सभी फैन्स को लग रहा था कि एक बार फिर से दोनों के बीच तकरार देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है और मैच के बीच जो नजारा देखने को मिला, उसने सभी फैन्स का दिल जीत लिया।

कब हुई थी विराट और नवीन के बीच तकरार?

इस साल IPL में विराट कोहली और नवीन-उल-हक में एक मैच के दौरान तकरार हो गई थी, जो मैच के बाद काफी ज्यादा बढ़ गई थी। साथ ही इस मामले में LSG टीम के मेंटोर गौतम गंभीर भी कूद पड़े थे और उन्होंने भी कोहली से पंगा ले लिया था। बाद में अफगान गेंदबाज और कोहली ने एक-दूसरे के खिलाफ खूब इंस्टा स्टोरी लगाई थी, बिना नाम लिए और ये इंस्टा स्टोरी काफी वायरल हुई थी।

लगता है विराट अब नवीन को Dinner पर लेकर जाएंगे

*कल टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दिल्ली में हराया था मुकाबला।
*वहीं मैच के बीच विराट कोहली और नवीन-उल-हक में हुई दोस्ती।
*मैच खत्म होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे से हंसकर की बात।
*IPL में LSG के कप्तान केएल ने भी अफगान खिलाड़ी को गले लगाया।

मैच के बाद कुछ इस तरह मिले थे विराट और नवीन-उल-हक

मैच के बीच ऐसे हुई थी दोनों में दोस्ती

टीम इंडिया ने फिर से लिखी जीत की कहानी

दूसरी ओर टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन जारी है, जहां भारतीय टीम ने कल अफगानिस्तान को भी मात देते हुए टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। साथ ही इस मैच में हिटमैन यानी की रोहित शर्मा ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाते हुए शानदार शतक जड़ा और टीम को जीत दिलाई। वहीं विराट के बल्ले से भी अर्धशतक निकला और ईशान ने भी अपना दम दिखाया। इससे पहले अफगान टीम ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों के होश उड़ा दिए थे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?