ये लो खत्म हो गया सारा का सारा विवाद, Virat Kohli ने मिला लिया Sam Konstas से हाथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये लो खत्म हो गया सारा का सारा विवाद, Virat Kohli ने मिला लिया Sam Konstas से हाथ

MCG में Virat और Sam Konstas के बीच हुआ था विवाद।

Head, Virat And Sam Konstas (Image Credit- Instagram)
Head, Virat And Sam Konstas (Image Credit- Instagram)

इस बार का MCG टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया टीम की जीत के अलावा एक और कारण के लिए याद किया जाएगा, वो कारण है Virat Kohli और Sam Konstas के बीच हुआ विवाद। जिसके बाद पहले दिन से ही दोनों टीमों के बीच टेंशन बढ़ गई थी, ऐसे में अब मैच खत्म होने के बाद एक तस्वीर सामने आई है और वो फैन्स के बीच सुपर वायरल हो गई है।

कैसा रहा दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन?

Sam Konstas ने MCG में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, इस दौरान उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक अपने नाम किया था और दूसरी पारी में वो कुछ ज्यादा खास नहीं कर पाए। तो विराट कोहली दोनों ही पारियों में अपने बल्ले से संघर्ष करते हुए नजर आए, पहली पारी में उन्होंने 36 रन बनाए थे और दूसरी पारी में वो सिर्फ 5 रन ही बना पाए। वैसे इस दौरे पर विराट ने सिर्फ पर्थ टेस्ट मैच में कमाल किया था और शानदार शतक जड़ा था।

Virat Kohli  और Sam Konstas के बीच हुई दोस्ती?

*MCG में Virat और Sam Konstas के बीच हुआ था विवाद, दोनों की हुई थी कंधे से टक्कर।
*जिसके बाद विराट कोहली पर लगाया गया था फाइन, सैम पर नहीं हुई थी कोई कार्रवाई।
*मैच खत्म होते ही एक तस्वीर आई सामने, जिसमें ये दोनों खिलाड़ी मिला रहे हैं एक-दूसरे से हाथ।
*इस दौरान दोनों के बीच नहीं दिखी किसी प्रकार की कोई टेंशन और ट्रैविस हेड भी थे वहां मौजूद।

Sam Konstas और Virat की वायरल तस्वीर पर डालते हैं एक नजर

अब कुछ इस प्रकार नजर आ रही है WTC की अंक तालिका

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

कब खेला जाएगा टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच?

वहीं इस टेस्ट सीरीज में कुल 5 टेस्ट मैच हैं, ऐसे में 4 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और अब 1 मैच बाकी है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है, वहीं सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा। ये टेस्ट मैच अब सिडनी में खेला जाएगा, दूसरी अगर ये टेस्ट मैच ड्रॉ रहता है तो टीम इंडिया ये सीरीज हार जाएगी। साथ ही इस आखिरी मैच के लिए टीम इंडिया में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

close whatsapp