विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा केएल राहुल-एमएस धोनी की जोड़ी का 6 साल पुराना रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा केएल राहुल-एमएस धोनी की जोड़ी का 6 साल पुराना रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने T20I क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि!

Suryakumar Yadav and Virat Kohli (Image Source: BCCI Twitter)
Suryakumar Yadav and Virat Kohli (Image Source: BCCI Twitter)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला गया दूसरा T20I मुकाबला सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के लिए बेहद शानदार रहा। उन्होंने इस मैच में न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की, बल्कि T20I क्रिकेट में एमएस धोनी और केएल राहुल की साझेदारी का भी एक रिकॉर्ड तोड़ा।

आपको बता दें, टीम इंडिया ने यह मैच 16 रनों से जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की T20I सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में सूर्या ने 61 रन बनाए, जबकि कोहली ने 57 रन बनाए। इस घरेलू सीरीज का तीसरा और अंतिम T20I मैच 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा।

सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने गुवाहाटी में तोड़ा धोनी-राहुल का रिकॉर्ड

इस बीच, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I मैच में तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 102 रनों की साझेदारी की, और इसके साथ ही उन्होंने रन रेट के मामले में एमएस धोनी और केएल राहुल के T20I क्रिकेट में सबसे तेज 100+ रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

यह रिकॉर्ड-तोड़ साझेदारी भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच के दौरान 14.57 रन प्रति ओवर की औसत से आई और यह रन रेट के हिसाब से खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के लिए सबसे तेज 100+ स्टैंड था। जिसका मतलब ये है कि T20I क्रिकेट में रन रेट के आधार पर टीम इंडिया के लिए सबसे तेज 100 से अधिक रनों की साझेदारी करने का रिकॉर्ड अब कोहली और सूर्यकुमार के नाम है।

इसके अलावा, सूर्यकुमार गेंदों (573 गेंदे) का सामना करने के मामले में सबसे तेज 1000 T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि कोहली 11000 T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

रन-रेट के अनुसार T20I क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 100+ साझेदारी –

  • 14.57 – सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली (42 गेंदों में 102 रन) बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी, साल 2022* में
  • 13.10 – केएल राहुल और एमएस धोनी (49 गेंदों में 107 रन) बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, साल 2016 में
  • 13.02 केएल राहुल और रोहित शर्मा (76 गेंदों में 165 रन) बनाम श्रीलंका, इंदौर, साल 2017 में

close whatsapp