अनुष्का शर्मा और वामिका के साथ क्वालिटी समय बिताते हुए नजर आए विराट कोहली - क्रिकट्रैकर हिंदी

अनुष्का शर्मा और वामिका के साथ क्वालिटी समय बिताते हुए नजर आए विराट कोहली

एक फैन ने 'X' पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका और बाकी लोगों के साथ है।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को हाल ही में अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताते हुए देखा गया। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ लुफ्त उठाते हुए नजर आए।

बता दें, भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे में है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और टीम को मेजबान के खिलाफ एक पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जहां एक तरफ भारतीय टीम की ओर से पहली पारी में केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा वहीं दूसरी ओर विराट कोहली ने दूसरी पारी में 76 रनों की जबरदस्त पारी खेली।

दूसरी पारी में विराट कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला। हालांकि दूसरे छोर में उन्हें किसी भी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। यही वजह थी कि भारतीय टीम को पहले टेस्ट में हार झेलनी पड़ी। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से शुरू हो रहा है। हालांकि इससे पहले विराट कोहली को अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताते हुए देखा गया।

एक फैन ने ‘X’ पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका और बाकी लोगों के साथ है। उन्हें काफी मजे करते हुए देखा गया है।

यह रही वीडियो:

पहला टेस्ट मैच भले ही भारतीय टीम अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन अब दूसरे मैच को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। विराट कोहली दूसरे मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी करना चाहेंगे। भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा भी आगामी मैच में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

इस साल टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल भारतीय टीम की निगाहें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच पर होगी। वो इसको जरूर अपने नाम करना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?