जब विराट कोहली ने एड शूट के दौरान की अनुष्का शर्मा के साथ जमकर मस्ती
दक्षिण अफ्रीका सीरीज से विराट कोहली को दिया गया है आराम।
अद्यतन - जून 11, 2022 5:37 अपराह्न

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। दोनों एक साथ में काफी ज्यादा अच्छे और प्यारे लगते हैं और अगर आपको इस बात का प्रमाण चाहिए, तो उसके लिए आपको इंस्टाग्राम पर विराट का नया वीडियो देखना होगा।
दरअसल हाल ही में विराट ने अनुष्का के साथ अपने नए एड शूट का एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो साझा किया। इस एड शूट के लिए विराट ने पगड़ी पहनी थी और बीटीएस क्लिप में वह अनुष्का के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। विराट कोहली ने शुक्रवार को ये वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट से पोस्ट किया।
वीडियो को शेयर करते हुए विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा- कुछ अचानक कैप्चर किए गए पल। वीडियो के कुछ हिस्सों में विराट कोहली पगड़ी पहनकर सरदार लुक में भी नजर आ रहे हैं। विराट कोहली का ये वीडियो देखने के बाद रणवीर सिंह से रहा नहीं गया और उन्होंने एक बार फिर दुनिया के सामने विराट कोहली की तारीफ की। उस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा कि, बेस्ट एक्टर एक लीडिंग मेल रोल में।
यहां देखिए विराट कोहली का वो पोस्ट
एड शूट के बिहाइंड द सीन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक 24 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, फैंस भी इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
यहां देखिए रणवीर सिंह का कमेंट

मालदीव में छुट्टीयां मना रहे विराट-अनुष्का
एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। तो वहीं विराट कोहली इस समय रेस्ट मोड में चल रहे हैं और आईपीएल 2022 के बाद वह फिलहाल अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। इस ट्रिप की तस्वीर अनुष्का ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।