एक बार फिर छाए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, RCB के सभी लोगों को डिनर के लिए किया Invite
10 मई को टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मुंबई में थे और तब ही इस जोड़ी ने सबको डिनर के लिए इनवाइट (Invite) किया।
अद्यतन - मई 16, 2023 7:05 अपराह्न

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुंबई के जुहू के अपने रेस्ट्रो-बार में टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के लिए एक स्पेशल डिनर को होस्ट किया। 10 मई को टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मुंबई में थे और तब ही इस जोड़ी ने सबको डिनर के लिए इनवाइट (Invite) किया।
बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आज यानी 16 मई को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की जिसमें देखा जा सकता है कि टीम के सभी खिलाड़ी विराट कोहली के रेस्ट्रो-बार गए हैं। इस जोड़ी ने भी उनका काफी अच्छी तरह से वेलकम किया और सभी लोगों ने इस डिनर का लुफ्त उठाया।
RCB ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘Team Bonding विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मुंबई के रेस्ट्रो-बार में। विराट कोहली ने मुंबई में अपने टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को डिनर के लिए बुलाया।’
यह रही वीडियो:
Team Bonding at Virat Kohli’s resto-bar in Mumbai
Anushka Sharma and Virat Kohli invited the team over for dinner in Mumbai. These lovely visuals tell you how the little unwinding helped the team get together and create positive vibes heading into the business end of #IPL2023.… pic.twitter.com/JKeWmOPQwW
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 16, 2023
बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। उन्होंने 12 मुकाबलों में 6 में जीत दर्ज की है और छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम को अब अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें अपने बचे हुए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है।
विराट कोहली की बात की जाए तो वो इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं और उन्होंने 12 मुकाबलों में 131.53 के औसत से 438 रन बनाए हैं जिसमें छह अर्धशतक मौजूद है। यही नहीं विराट कोहली पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 7000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हासिल की जिसमें RCB को 7 विकेट से करारी शिकस्त मिली।
फिलहाल टीम यही दुआ कर रही होगी कि अब बचे हुए 2 मुकाबलों में वो जीत दर्ज करें। बल्लेबाजी क्रम की बात की जाए तो ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने अभी तक इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और यही वजह है कि आज RCB इस स्थिति में है। टीम के बाकी बल्लेबाजों को भी अब जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा और साथ ही गेंदबाजों को भी।