विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में 1000 चौके और छक्के मिलाकर लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
अद्यतन - Apr 10, 2025 8:38 pm

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में 1000 चौके लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 36 वर्षीय कोहली को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर्फ दो चौके की जरूरत थी और उन्होंने चार ओवर के अंदर यह उपलब्धि हासिल कर ली। आईपीएल में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के मामले में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन 920 चौकों के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
विराट कोहली के बाद है इन खिलाड़ियों का नंबर
तीसरे नंबर डेविड वार्नर हैं। उन्होंने 663 चौके और 236 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 899 बाउंड्री लगाई है। रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने चौके और छक्के मिलाकर कुल 885 बाउंड्री मारी हैं। क्रिस गेल भी 761 चौके छक्के आईपीएल में लगा चुके हैं। शिखर धवन और डेविड वार्नर अब आईपीएल नहीं खेल रहे हैं। इसका मतलब है कि विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ना फिलहाल किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 24वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फिल सॉल्ट मैदान पर आए। सॉल्ट ने आते ही हवाई फायर करना शुरू किया। दूसरी ओर विराट कोहली ने एक झोर संभाले रखा।
फिल साल्ट हुए रन आउट
आरसीबी ने 3 ओवर में 53 रन ठोक दिए। इस दौरान सॉल्ट 14 गेंदों पर 36 रन और कोहली 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे थे। चौथा ओवर कप्तान अक्षर पटेल करने आए। ओवर की 5वें गेंद पर सॉल्ट की पारी का दुखद अंत हुआ। बाउंड्री में डील कर रहे सॉल्ट रन आउट हुए। इस दौरन उनके और विराट कोहली के बीच तालमेल में कमी साफ देखने को मिली। 1 रन चुराने के प्रयास में सॉल्ट अपना विकेट गिरा बैठे।
फिल सॉल्ट ने कवर के बाईं ओर एक पंच मारा और उन्होंने एक तेज सिंगल के लिए भागे, कोहली ने उन्हें वापस भेजा, लेकिन वे पीछे मुड़ते ही फिसल गए और पड़े। ऐसे में वह उठकर वापस क्रीज तक नहीं पहुंच सके। विप्रज निगम के शानदार थ्रो पर केएल राहुल ने गिल्लियां बिखेर दीं। सॉल्ट ने 17 गेंदों का सामना किया और 37 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के भी लगाए।