पुणे के मैदान में मचा फैन्स का शोर, विराट ने सालों बाद गेंदबाजी में दिखाया जोर - क्रिकट्रैकर हिंदी

पुणे के मैदान में मचा फैन्स का शोर, विराट ने सालों बाद गेंदबाजी में दिखाया जोर

इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Virat Kohli (Pic SOurce-Twitter)
Virat Kohli (Pic SOurce-Twitter)

इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

बांग्लादेश ने अभी तक इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है और भारत के ऊपर दबाव डाला है। इसी के साथ बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान देखा गया कि भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली गेंदबाजी कर रहे हैं। जब विराट कोहली गेंदबाजी करने के लिए आए तब तमाम भारतीय फैंस काफी उत्साहित हो गए और उनके लिए जमकर चीयर करने लगे।

दरअसल मुकाबले का 9वां ओवर फेकने आए हार्दिक पांड्या को अपनी ही गेंदबाजी के दौरान चोट लग गई। गेंद को रोकने के चक्कर में उन्हें यह चोट लगी। हार्दिक पांड्या इस ओवर में सिर्फ तीन ही गेंद फेंक पाए और उसके बाद वो लंगड़ाते हुए वापस पवेलियन गए। इसके तुरंत बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस ओवर को पूरा करने का जिम्मा विराट कोहली को दिया।

विराट कोहली ने इस ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर मात्र दो रन दिए। हालांकि अब तमाम लोगों के दिमाग में यही सवाल उठ रहा है कि क्या हार्दिक पांड्या इस मैच में वापसी करेंगे और गेंदबाजी करेंगे? अगर ऐसा नहीं होता है तो भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ काफी तगड़ा झटका लग सकता है। विराट कोहली की बात की जाए तो इस मैच से पहले उन्होंने वनडे में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में अगस्त 2017 में आखिरी बार गेंदबाजी की थी। वर्ल्ड कप में उन्होंने इससे पहले 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में एक ओवर फेंका था जिसमें उन्होंने सात रन दिए थे।

भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है

बता दें, भारत ने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल 3 मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। अपने पहले मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हराया था जबकि दूसरे मैच में टीम ने अफगानिस्तान को मात दी थी। तीसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।

बांग्लादेश की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले हैं। अपने पहले मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया था लेकिन उसके बाद उन्हें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब देखना यह है कि भारत के खिलाफ कौनसी टीम मैच अपने नाम करती है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?