विराट कोहली ने T20 में पूरा किया अर्धशतकों का 'शतक' ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय

विराट कोहली ने T20 में पूरा किया अर्धशतकों का ‘शतक’ ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय

विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 45 गेंदों में 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रन की नाबाद पारी खेली।

Virat Kohli (Photo Source: IPL)
Virat Kohli (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2025 का 28वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। बेंगलुरु की टीम ने 17.3 ओवरों में 174 रन के लक्ष्य का पीछा कर 9  विकेट से शानदार जीत हासिल की। विराट कोहली ने 45 गेंदों में 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 62 की रन नाबाद पारी खेली।

विराट ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी से एक बड़ा इतिहास रच दिया है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ अपने टी20 करियर का 100वां अर्धशतक ठोका। वह टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक अर्धशतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 39 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

विराट कोहली ने राजस्थान के खिलाफ 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर वानिंदु हसरंगा के खिलाफ छक्का लगाकर 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। यह जारी सीजन में उनकी तीसरी फिफ्टी भी है। विराट टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक अर्धशतक ठोकने के मामले में दूसरे स्थान पर है। वह 388 पारियों में 100 हाफ सेंचुरी बना चुके हैं। डेविड वॉर्नर 399 पारियों में 108 अर्धशतक के साथ पहले स्थान पर हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक

108 – डेविड वॉर्नर (399 पारी)
100 – विराट कोहली (388 पारी)
90 – बाबर आजम (300 पारी)
88 – क्रिस गेल (455 पारी)
86 – जोस बटलर (415 पारी)
85 – एलेक्स हेल्स (490 पारी)

टी-20 में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

100 – विराट कोहली (388 पारी)
78 – रोहित शर्मा (439 पारी)
70 – शिखर धवन (331 पारी)
67 – केएल राहुल (216 पारी)
55 – सूर्यकुमार यादव (290 पारी)

इस मामले में विराट ने कर ली वॉर्नर की बराबरी

आईपीएल में रन चेज करते हुए विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना 35वां अर्धशतक ठोका। कोहली ने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भी रन चेज करते हुए 97 पारियों में 35 अर्धशतक बनाए हैं।

आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

35 – डेविड वॉर्नर (97 पारी)
35 – विराट कोहली (119 पारी)
23 – शिखर धवन (94 पारी)
23 – केएल राहुल (58 पारी)
20 – गौतम गंभीर (89 पारी)
20 – रोहित शर्मा (126 पारी)

close whatsapp