Cover Drive कैसे खेली जाती है, ये विराट कोहली ने भरे स्टेडियम में बाबर आजम को सीखा दिया
आज पाकिस्तान टीम के खिलाफ विराट कोहली का नहीं चला बल्ला।
अद्यतन - अक्टूबर 14, 2023 7:26 अपराह्न

क्रिकेट जगत में हमेशा से विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना होती आई है, जिसमें हमेशा जीत किंग कोहली की ही होती है। वहीं अहमदाबाद में जारी इंडिया-पाकिस्तान मैच में कोहली ने फैन्स को एक गजब का नजारा दिखाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
इस बार नहीं चल पाया विराट कोहली का बल्ला
दूसरी ओर इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला है, जहां कोहली ने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाया और फिर अफगान टीम के खिलाफ इस बल्लेबाज का बल्ला जमकर चला। लेकिन आज अहमदाबाद में किंग कोहली जल्दी पवेलियन लौट गए और ये देख फैन काफी ज्यादा निराश हो गए। इससे पहले वर्ल्ड कप का पहला मैच खेल रहे शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए थे, जहां गिल को शाहीन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विराट कोहली की Cover Drive को खुद बाबर आजम कई बार देखेंगे
*आज पाकिस्तान टीम के खिलाफ विराट कोहली का नहीं चला बल्ला।
*कोहली सिर्फ 16 रन बनाकर हसन अली की गेंद पर हो गए कैच आउट।
*लेकिन 16 रनों की पारी में विराट ने मारा एक शानदार Cover Drive शॉट।
*बल्लेबाज के इस शॉट का वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर काफी वायरल।
एक नजर विराट कोहली के उस शानदार Cover Drive पर
रोहित का बल्ला मचा रहा है खूब हल्ला
वहीं इस महा मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला रहा है, जहां हिटमैन ने मुकाबले में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और एक के बाद एक हिटमैन शानदार छक्के जड़ रहे हैं। इससे पहले पाकिस्तान टीम ने बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 191 रन ही बनाए थे और टीम की तरफ से कप्तान बाबर के अलावा सिर्फ रिजवान का बल्ला चला था। टीम इंडिया के वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल 3 मैच हो चुके हैं, अब टीम का सामना बांग्लादेश से होगा और ये मैच 19 तारीख के दिन खेला जाएगा।