अपना फेवरेट Cake देखते ही फिसला किंग कोहली का दिल, फिटनेस छोड़ कर दिया मीठे पर अटैक
कल यानी की 11 अक्टूबर को था ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का जन्मदिन।
अद्यतन - Oct 12, 2023 5:30 pm

इस वर्ल्ड कप में किंग कोहली यानी की विराट कोहली का बल्ला जमकर चल रहा है, पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ के खिलाफ इस खिलाड़ी ने खुद को साबित किया है। दूसरी ओर विराट अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कल उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया। जिसे देख एक बार के लिए आप भी काफी ज्यादा हैरान रह जाएंगे।
पूरी लय में नजर आ रहा है किंग कोहली का बल्ला
जी हां, वर्ल्ड कप में विराट कोहली अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभा रहे हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने शानदार 85 रनों की पारी खेलते हुए जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। वहीं कल यानी की अफगान टीम के खिलाफ किंग कोहली ने नाबाद 55 रनों की पारी खेलते हुए, अपनी पुरानी लय को जारी रखा और बाकी टीमों में एक खौफ सा पैदा कर दिया है अब टीम इंडिया के बल्लेबाज ने।
Cake देखते ही खुद को रोक नहीं पाते किंग कोहली
*कल यानी की 11 अक्टूबर को था ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का जन्मदिन।
*इस खास मौके पर मैच के बाद सभी ने ड्रेसिंग रूम में मनाया था पांड्या का जन्मदिन।
*जहां देखने को मिली एक गजब चीज, किंग कोहली ने केक को स्वाद लेकर खाया।
*अपनी फिटनेस के कारण विराट मीठा काफी कम ही खाते हुए नजर आते हैं।
इस वीडियो में किंग कोहली ने लिया केक का पूरा मजा
अब तो नवीन से भी दोस्ती हो गई है
दूसरी ओर कल अफगानिस्तान के मैच में बेहद गजब का नजारा देखने को मिला, जहां विराट और नवीन-उल-हक ने बीच मैच में एक-दूसरे को गले लगाकार पुराने बातों को भूला दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच IPL 2023 में तकरार हुई थी, जिसके बाद लग रहा था कि वर्ल्ड कप में भी दोनों के बीच कुछ होगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और विराट ने नवीन को गले से लगा लिया और उनकी दोस्ती का वीडियो अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।