World Cup 2023: भारत वर्ल्ड कप जीते या न जीते, विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया
फाइनल मैच में खेली विराट कोहली ने खेली अर्धशतकीय पारी।
अद्यतन - Nov 19, 2023 7:40 pm

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अर्धशतकीय पारी के साथ अपने 2023 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप अभियान को समाप्त किया। शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद विराट नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। कोहली ने इस टूर्नामेंट में अपना छठा अर्धशतक लगाया।
उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद 63 गेंदों में चार चौकों की मदद से 54 रनों का योगदान देकर भारतीय पारी को संभाला। कोहली 11 मैचों में 95.62 के प्रभावशाली औसत और 90.31 के स्ट्राइक रेट से 765 रन बनाकर मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे अधिक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए, जिसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं।
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
इसे हासिल करके, उन्होंने विश्व कप के एक संस्करण में महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 673 रनों के सर्वकालिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। आपको बता दें कि फाइनल मैच की ये पारी पारी मौजूदा टूर्नामेंट में कोहली का लगातार पांचवां अर्धशतक है। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने 2019 वनडे विश्व कप संस्करण में लगातार पांच बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने 2015 में अपने खिताब जीतने के अभियान में यह उपलब्धि हासिल की थी।
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के आगे सिर्फ 240 रन ही बना पाई। भारत के लिए टाॅप ऑर्डर में आज शुभमन गिल (4 रन) और श्रेयस अय्यर (4 रन) ने निराश किया। हालांकि, विराट कोहली (54) और केएल राहुल (66) के अर्धशतक व रोहित शर्मा की 47 रनों की पारियों की वजह से टीम इंडिया एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और सभी को विकेट मिले। मिचेल स्टार्क को सर्वाधिक 3 विकेट मिले, तो जोश हेजलवुड व पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा ग्लेन मैक्सेवल व एडम जंपा को 1-1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें: 1975 से 2023 तक वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले विजेताओं की सूची-