विराट कोहली एंडी फ्लावर

“उनके पास चुनने के लिए बहुत प्रतिभाशाली प्लेयर्स हैं”- Virat के T20 वर्ल्ड कप सेलेक्शन पर बोले RCB के हेड कोच

राजस्थान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने लगाया अपना आठवां IPL शतक।

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

विराट कोहली ने 6 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली जिसकी इस वक्त हर कोई तारीफ कर रहा है। लेकिन जिस स्ट्राइक रेट से उन्होंने शतक लगाया उसको लेकर उनकी काफी आलोचना भी हो रही है। उनकी इस पारी को देखने के बाद अब सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या उन्हें जून में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिलेगी।

इसी मुद्दे पर अब RCB के कोच एंडी फ्लावर ने अपनी राय दी है। भारत के टी20 विश्व कप चयन के बारे में बोलते हुए, आरसीबी कोच ने कहा कि, उन्हें नहीं पता है कि भारतीय चयनकर्ता इस समय क्या सोच रहे हैं। हालाँकि, उन्होंने आगे कहा कि, जून में होने वाले इस ICC इवेंट के चयन के लिए उपलब्ध प्लेयर्स में कोहली फिलहाल टॉप पर हैं।

T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के चयन पर एंडी फ्लावर ने दिया बड़ा बयान

एंडी फ्लावर ने कहा कि, “विराट कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने आज जो शानदार पारी खेली, वह बेहतरीन थी। और वास्तव में यह देखना वाकई बहुत सुंदर था। मैं वास्तव में भारतीय टीम के सेलेक्शन पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मुझे नहीं पता कि वे क्या सोच रहे हैं। उनके पास चुनने के लिए बहुत प्रतिभाशाली प्लेयर्स हैं, आप जानते हैं, अनुभव के मामले में विराट कोहली से बेहतर प्लेयर टीम के पास नहीं है।”

आरसीबी के कोच ने टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर काफी आलोचना की क्योंकि उन्हें लगा कि कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने जो टीम को शुरुआत दी थी वो उसका उपयोग करने में असफल रहे। फ्लावर का मानना ​​है कि टीम ने गेंद से अच्छी शुरुआत की लेकिन पावरप्ले के आखिरी ओवर में उनकी लय खत्म हो गई।

उन्होंने कहा कि, “ईमानदारी से कहूं तो रन बनाने में हम थोड़े हल्के थे। हमारे पास जो शुरुआत थी, उसे देखते हुए मुझे ऐसा लगा। इसलिए यदि आप 12वें ओवर को देखें, तो मुझे लगता है कि हम बिना कोई विकेट गंवाए 107 रन पर थे। मुझे लगता है कि हमें ऐसा करना चाहिए अच्छी पिच पर उस स्थिति में होने के बाद हमें 200 से आगे जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं हमने गेंद से अच्छी शुरुआत की, टॉपली और यश ने शानदार शरूआत की लेकिन पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में मोमेंटम उनकी तरफ चला गया।

close whatsapp