अचानक लगी मुशीर खान की लॉटरी, विराट ने युवा खिलाड़ी को गिफ्ट किया अपना बल्ला | CricTracker Hindi

अचानक लगी मुशीर खान की लॉटरी, विराट ने युवा खिलाड़ी को गिफ्ट किया अपना बल्ला

मुशीर खान ने विराट कोहली के साथ तस्वीर की शेयर।

Musheer Khan And Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Musheer Khan And Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

विराट कोहली हमेशा से बड़े दिल वाले खिलाड़ी रहे हैं, जहां वो अपने साथी खिलाड़ियों के अलावा जूनियर खिलाड़ियों को कुछ ना कुछ गिफ्ट देते ही रहते हैं। अब ऐसा ही कुछ फिर से कोहली ने किया है, जिसकी तस्वीर इंटरनेट पर कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई और फैन्स को भी काफी पसंद आ रही है।

पंजाब के खिलाफ कमाल कर दिया विराट कोहली ने

हाल ही में RCB ने पंजाब टीम को मात दी है, इस दौरान देवदत्त पाडिक्कल के अलावा विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। जहां पहले देवदत्त पाडिक्कल ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए थे, उसी के साथ ही विराट ने भी विरोधी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। जहां कोहली ने 54 गेंदों को सामना करते हुए 73 रन बनाए और वो नाबाद पवेलियन लौटे। साथ ही इस मैच में इन दोनों बल्लेबाजों ने गजब की फिटनेस दिखाते हुए चार रन दौड़कर लिए थे एक बार में ही।

विराट कोहली ने फिर से गिफ्ट किया बल्ला

*RCB के खिलाफ मैच के बाद मुशीर खान ने विराट कोहली के साथ तस्वीर की शेयर।
*जहां इस तस्वीर में विराट अपना बल्ला मुशीर को गिफ्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस तस्वीर पर एक संदेश लिख मुशीर ने बल्ले के लिए विराट का धन्यवाद भी किया।
*अब सोशल मीडिया पर विराट के फैन्स के बीच सुपर वायरल हो चुकी है ये तस्वीर।

ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है विराट कोहली से जुड़ा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naushad Khan (@musheerkhan.97)

मुशीर खान ने बताई विराट से बल्ला मिलने की पूरी कहानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

एक नजर डालते हैं RCB टीम के प्रदर्शन पर

दूसरी ओर इस सीजन RCB टीम काफी ज्यादा मजबूत दिख रही है, साथ ही इस टीम ने पंजाब से पिछली हार का बदला भी ले लिया। वहीं अभी तक पाटीदार की टीम ने इस सीजन 8 मैच खेल लिए हैं, जिसमें से टीम 5 मैचों में जीत मिली है और बाकी के तीन मैच ये टीम हारी है। जिसके बाद RCB टीम अंक तालिका में 10 अंकों के साथ में तीसरे स्थान पर आ गई है। साथ ही ये टीम प्लेऑफ में जाने की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही है अभी तक।

close whatsapp