IPL 2025: क्रिकेट समुदाय के लिए विराट कोहली एक मेंटर रहे हैं- मार्कस स्टोइनिस
विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।
अद्यतन - Mar 26, 2025 7:48 pm

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। यही नहीं कई लोग विराट कोहली को अपना आदर्श भी मानते हैं। विराट कोहली उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने आईपीएल में सिर्फ एक ही टीम की ओर से भाग लिया है।
आईपीएल 2025 में भी विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ही खेलते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है। उनके मुताबिक जिस तरीके की फिटनेस विराट कोहली ने बनाई है, वह सच में दुनियाभर के क्रिकेटर्स के लिए आदर्श रहे हैं।
मार्कस स्टोइनिस की बात की जाए तो वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे हैं। इस सीजन के अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रन से हराया। मैच खत्म होने के बाद PTI से बात करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने कहा कि, ‘हम लोग एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। पर्थ में हम दोनों के एक ही दोस्त हैं और उन्हीं की वजह से हमारी भी दोस्ती की शुरुआत हुई। वह सच में भारतीय क्रिकेट और दुनिया भर के युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श रहे हैं।
यही नहीं उनकी फिटनेस भी बेहतरीन है और विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। वह क्रिकेट समुदाय के लिए एक मेंटर हैं। उन्होंने आईपीएल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है।’
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अब अपना अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को कोलकाता के ईडन गार्डन में 7 विकेट से हराया था। इस मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली थी।
अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 28 मार्च को चेन्नई में खेलना है। इस मैच में भी विराट कोहली बेहतरीन बल्लेबाजी करने को देखेंगे।