अनुष्का भाभी पर विराट कोहली को आ रहा है खूब प्यार, लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं इस बार
हाल ही में विराट और अनुष्का शर्मा ने मनाई है अपनी छठी मैरिज एनिवर्सरी।
अद्यतन - दिसम्बर 12, 2023 1:42 अपराह्न

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में मिली हार ने विराट कोहली को अंदर से तोड़ दिया था, जिसका नजारा मैच खत्म होते ही देखने को मिला था। साथ ही कोहली खुद भी सोशल मीडिया से दूर हो गए थे और विदेश में छुट्टियां मनाने चले गए थे, लेकिन अब इस खिलाड़ी का जीवन पटरी पर लौट रहा है।
विराट कोहली को लेकर कई रिपोर्ट्स आ रही हैं सामने
अगले साल यानी की 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसमें विराट कोहली खेलेंगे या नहीं इसे लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है। हाल के दिनों में इस बल्लेबाज को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कोहली टी20 वर्ल्ड कप को लेकर Selectors की पहली पसंद नहीं हैं और उनकी जगह तीसरे नंबर पर ईशान किशन को देखा जा रहा है। वैसे विराट ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टी20 मैच 1 साल पहले खेला था।
अनुष्का भाभी के साथ पोस्ट पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं विराट कोहली
*हाल ही में विराट और अनुष्का शर्मा ने मनाई है अपनी छठी मैरिज एनिवर्सरी।
*इस दौरान कपल ने जमकर मनाया जश्न, तस्वीरें आई सोशल मीडिया पर सामने।
*वहीं अब विराट वाइफ अनुष्का के साथ लगातार तस्वीरें कर रहे हैं पोस्ट।
*बल्लेबाज ने बैक टू बैक 2 पोस्ट शेयर किए हैं अपनी वाइफ के साथ आज।
सबसे पहले विराट कोहली ने ये पोस्ट किया था शेयर
उसके कुछ देर बाद फिर से वाइफ अनुष्का के साथ डाली ये तस्वीर
शानदार रहा था बल्लेबाज के लिए वर्ल्ड कप 2023
भले ही विराट को टी20 टीम में शायद अब नहीं देखा जा रहा है, लेकिन वनडे क्रिकेट में इस बल्लेबाज ने हाल ही में एक साथ कई रिकॉर्ड बनाए थे। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन थे और वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे, इसी के साथ ही उन्होंने मास्टर-ब्लास्टर के सबसे ज्यादा वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था और अब विराट के नाम वनडे क्रिकेट में 50 शतक हैं।