ये हॉट Italian footballer विराट को बनाना चाहती है अपना, अनुष्का भाभी का ये सुन चढ़ गया पारा
इटली की प्रसिद्ध फुटबॉलर अगाता इसाबेला ने कहा है कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर है।
अद्यतन - Dec 2, 2023 8:10 pm

इटली की प्रसिद्ध फुटबॉलर अगाता इसाबेला ने कहा है कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर है। ‘X’ में जब उनसे पूछा गया कि कौन उनका पसंदीदा क्रिकेटर है तो उन्होंने विराट कोहली की तस्वीर को साझा किया और कैप्शन में GOAT का इमोशन लिखा।’
बता दें, विराट कोहली पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। विराट कोहली ने क्रिकेट में ऐसे कई रिकॉर्ड है जो बनाए और तोड़े हैं। मात्र 35 साल की उम्र में ही विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
उन्होंने यह उपलब्धि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की। यही नहीं ऐसे और भी कई रिकॉर्ड है जो विराट कोहली ने बनाए हैं।
यह रहा अगाता इसाबेला का ट्वीट:
Italian Woman Footballer Agata Isabella Centasso said – "Virat Kohli is my favourite Indian Cricketer". pic.twitter.com/PMSZrQsQ33
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) December 2, 2023
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली ने पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड भी अपने नाम किया।
इस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है और इसमें विराट कोहली को आराम दिया गया है। इसके तुरंत बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है जिसमें उन्हें टेस्ट, वनडे और टी-20 मुकाबले खेलने हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे की वनडे और टी-20 टीम में विराट कोहली को आराम दिया गया है जबकि टेस्ट टीम में उन्हें शामिल किया गया है। अब आगामी दौरे में भारतीय टीम और विराट कोहली दोनों अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे। देखना यह है कि विराट कोहली टेस्ट प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं? फिनोल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज को भारत ने अपने नाम कर लिया है।