अब विराट कोहली को और नहीं होता इंतजार, WTC 2023 फाइनल में शतक जड़ने को बेताब हैं भारतीय बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब विराट कोहली को और नहीं होता इंतजार, WTC 2023 फाइनल में शतक जड़ने को बेताब हैं भारतीय बल्लेबाज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल खेला जाना है।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 7 जून से शुरू हो रहे ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने के लिए बेताब हैं। उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की जिसमें देखा जा सकता है कि वो सफेद जर्सी को एक बार फिर से पहनने के लिए काफी उत्साहित हैं।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेले थे। विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 14 मुकाबलों में 53.25 के शानदार औसत से 639 रन बनाए। वो अभी भी ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर हैं।

हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इतना अच्छा नहीं रहा। टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई। उनको अपने आखिरी लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज करनी थी लेकिन उस मुकाबले को वो हार गए।

हालांकि विराट कोहली इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और वहां वो आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की जिसमें से एक में वो नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं जबकि दूसरे में वो टेस्ट जर्सी पहने हुए हैं और शॉट खेल रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘The Whites ❤🤍’

यह रहा विराट कोहली का ट्वीट:

बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल खेला जाना है। तमाम लोग इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सबसे अच्छी बात यह है कि विराट कोहली समय काफी अच्छे फॉर्म में है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अब तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी कोहली का बल्ला चले।

close whatsapp