खास एलीट क्लब में सचिन तेंदुलकर को जाॅइन करने से महज 59 रन दूर हैं विराट कोहली, जानें स्टैट के बारे में
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विराट के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका
अद्यतन - सितम्बर 27, 2026 5:07 अपराह्न

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है।
विराट वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं। अगर वह यह आंकड़ा हासिल कर लेते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
विराट ने अब तक 314 वनडे मुकाबलों की 302 पारियों में 14,941 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 54 शतक और 79 अर्धशतक निकले हैं। 59 रन पूरे करते ही उनके वनडे करियर में 15 हजार रन हो जाएंगे।
खास बात यह है कि विराट के पास यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर से कम पारियों में हासिल करने का मौका है। सचिन ने 15 हजार वनडे रन 377 पारियों में पूरे किए थे, जबकि विराट ने अभी तक 302 पारियां खेली हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
विराट का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड भी शानदार है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 43 मुकाबलों की 41 पारियों में 2,261 रन बनाए हैं। उनका औसत 66.50 रहा है। इस दौरान उन्होंने नौ शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। ऐसे में आगामी सीरीज में विराट के पास रन बनाने के साथ-साथ कई व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करने का मौका रहेगा।
तिरुवनंतपुरम में भी शानदार आंकड़े
तिरुवनंतपुरम का मैदान विराट के लिए खास रहा है। उन्होंने यहां अब तक दो वनडे मुकाबले खेले हैं और दोनों में नाबाद रहे हैं। उनके नाम इस मैदान पर 199 रन हैं। साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने इसी मैदान पर नाबाद 166 रन की शानदार पारी खेली थी। विराट के पास इस सीरीज में अपने वनडे करियर को एक और बड़े मुकाम तक पहुंचाने का मौका है।
देखने लायक बात होगी कि क्या विराट कोहली इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर पाते हैं या नहीं?
ये भी पढ़ें – IND vs WI 2026, 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI