बीच मैच में अंपायर से बहस करने के बाद, विराट कोहली पर सवार हो गया था गुस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

बीच मैच में अंपायर से बहस करने के बाद, विराट कोहली पर सवार हो गया था गुस्सा

मैच के दौरान एक फैसले को लेकर अंपायर से की थी विराट ने बहस।

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

एक बार फिर से RCB टीम ने जीत की कहानी लिख दी, जिसके बाद विराट कोहली सहित टीम के बाकी खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। वहीं दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान विराट का गुस्सा और जोश दोनों देखने को मिले, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और फैन्स को भी कोहली का ये अवतार पसंद आया।

इशांत शर्मा और विराट कोहली के बीच देखने को मिली मस्ती

वहीं कल हुए मैच में दिल्ली के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और विराट कोहली के बीच मस्ती-मजाक देखने को मिला, साथ ही इशांत ने ही विराट का विकेट भी लिया था। ये दोनों खिलाड़ी बचपन से साथ खेले हैं और दोनों ने अपना घरेलू क्रिकेट दिल्ली से खेला है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच पक्की दोस्ती और ये दोस्ती मैदान पर भी नजर आई।

विराट कोहली मैच के दौरान अंपायर को कुछ नहीं समझते

*दिल्ली के खिलाफ हुए मैच के दौरान एक फैसले को लेकर अंपायर से की थी विराट ने बहस।
*अंपायर से इस बहस के बाद बल्लेबाज विराट का मैदान पर दिखा एक अलग ही अवतार।
*हर विकेट गिरने के साथ कोहली गुस्से में नजर आ रहे थे और गुस्से में जश्न मना रहे थे।
*इस IPL सीजन के दौरान कई बार अंपायर के फैसलों से नाखुश दिखे हैं विराट कोहली।

गुस्सा देख रहे हो आप विराट कोहली का

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

विराट और इशांत शर्मा की ये तस्वीर

लगातार जीत अपने नाम कर रही है RCB

जी हां, एक समय था जब इस सीजन में RCB टीम लगातार एक के बाद एक मुकाबले हार रही थी, लेकिन फिर अचानक ही इस टीम ने अपना खेल ही बदल लिया। जहां दिल्ली को हराते हुए इस टीम ने लगातार 5 जीत अपने नाम कर ली है, ऐसे में RCB टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वैसे इस टीम को अपना आखिरी लीग मैच 18 मई को खेलना है, जहां इस मैच में फाफ की टीम का सामना चेन्नई से होने जा रहा है और प्लेऑफ के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मैच जीतना काफी जरूर हो जाएगा।

close whatsapp