अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, विराट कोहली हुए टीम से बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, विराट कोहली हुए टीम से बाहर

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात की घोषणा की है कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारण की वजह से पहले टी20 को मिस करेंगे।

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है। हालांकि पहले टी20 मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली पहले टी20 मैच में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात की घोषणा की है कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारण की वजह से पहले टी20 को मिस करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी बोला है कि बचे हुए दो टी20 मैच में विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज में विराट कोहली को भी शामिल किया गया है।

काफी लंबे समय के बाद विराट कोहली की भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है। तमाम फैंस विराट कोहली को पहले टी20 मैच में खेलते हुए देखना चाहते थे लेकिन उन्हें इसका थोड़ा और इंतजार करना होगा।

दूसरे टी20 में वापसी करेंगे विराट कोहली

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को फाइनल में जगह दिलाई थी। हालांकि टीम फाइनल को अपने नाम नहीं कर पाई थी। इस साल वेस्टइंडीज और USA में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

फिलहाल तमाम फैंस इस बात से काफी निराश है कि विराट कोहली पहले टी20 मैच में नहीं खेलेंगे। वहीं अफगानिस्तान टीम की ओर से राशिद खान भी इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा। तीसरा और अंतिम टी20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे जबकि कई खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हें इस टी20 सीरीज में आराम दिया गया है। अब देखना यह है कि कौन इस सीरीज को अपने नाम करता है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?