जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

आज 5 नवंबर को 38वां जन्मदिन मना रहे हैं विराट कोहली

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। माॅर्डन डे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार कोहली आज के समय में क्रिकेट का पर्याय बन चुके हैं।

क्रिकेट जगत में किंग कोहली, चेज मास्टर जैसे नामों से मशहूर विराट कोहली जब भी मैदान पर खेलने उतरते हैं, तो किसी ना किसी खिलाड़ी का रिकाॅर्ड खतरे में पड़ जाता है। हाल में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में नंबर तीन पर बल्लेबाज करते हुए 13 हजार रनों के बडे़ नंबर को हासिल किया। कोहली से पहले किसी भी खिलाड़ी ने इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इतने रन नहीं बनाए हैं।

तो वहीं, भारतीय क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली दूसरा सबसे बड़ा नाम है। 22 गज की पट्टी के अलावा 38 साल के किंग कोहली बहुत सी संपत्ति के मालिक हैं और एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। वह भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेट की टाॅप लिस्ट में शुमार हैं। तो आइए इस खबर के माध्यम से विराट कोहली की साल 2026 में कुल संपत्ति (नेटवर्थ) के बारे में जानते हैं:

इतनी संपत्ति के मालिक हैं विराट

उपलब्ध जानकारी के अनुसार साल 2026 में विराट कोहली की अनुमानित नेट वर्थ ₹1,050 करोड़ से ₹1,600 करोड़ (लगभग $120–$130 मिलियन) के बीच है। अगर हम उनकी संपत्ति के विवरण के बारे में बताएं तो

• IPL सैलरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ प्रति वर्ष ₹21 करोड़।
• BCCI कॉन्ट्रैक्ट: ग्रेड B सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, जिसमें ₹3 करोड़ की सालाना रिटेनर फीस और मैच फीस शामिल है।
• ब्रांड एंडोर्समेंट: कई नेशनल और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों का प्रचार करके वे सालाना ₹200 करोड़ से अधिक की कमाई करते हैं।
• सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यू: ‘फॉर्च्यून इंडिया–इंटरब्रांड’ रिपोर्ट के अनुसार, उनकी ब्रांड वैल्यू ₹3,542 करोड़ ($427 मिलियन) है।

बिजनेस वेंचर और निवेश:

• वन8 (One8) और रॉन्ग (WROGN) जैसे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्सवियर ब्रांड
• हॉस्पिटैलिटी चेन ‘वन8 कम्यून’ (One8 Commune)
• एफसी गोवा (ISL) जैसी स्पोर्ट्स टीमें
• एगिलिटास स्पोर्ट्स (Agilitas Sports), ब्लू ट्राइब (Blue Tribe), गो डिजिट (Go Digit) और चिसेल फिटनेस (Chisel Fitness) जैसे स्टार्टअप
• रियल एस्टेट पोर्टफोलियो: लग्जरी प्रॉपर्टीज, जिनमें गुरुग्राम में 80 करोड़ रुपये का बंगला, वर्ली (मुंबई) में 34 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट, और अलीबाग में लगभग 36 करोड़ रुपये की कीमत वाले फार्महाउस/विला शामिल है।

ये भी पढ़ें – 5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp