विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात पर हुआ था कुछ ऐसा

11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई अनुष्का-विराट की शादी।

Advertisement

Image Credit- Instagram

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। ये कपल अपनी तस्वीरों को लेकर ज्यादातर सुर्खियों में रहता है, वहीं इस बार कप्तान कोहली ने अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात को लेकर बातचीत की है।

Advertisement
Advertisement

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात पर क्या हुआ था?

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के बारे में दिनेश कार्तिक के साथ हुए एक इंटरव्यू में बात की है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वो अनुष्का से मिली तो वहां कैसा माहौल था। साथ ही विराट कोहली ने इस इंटरव्यू में अपने परिवार को लेकर खुलकर बात की है।

*एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात।
*शूट के दौरान विराट लगातार अनुष्का के साथ कर रहे थे मजाक।
*विराट के मजाक पर अनुष्का ने कहा था- कि ये मजाक में बचपन में देख फेस कर चुकी हैं।
* इसके बाद विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बीच बन गया था खास कनेक्शन।

इस वीडियो में विराट कोहली कर रहे हैं अनुष्का शर्मा की बात

 

कब हुई थी विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी?

इस फेमस कपल के रिश्ते की बात पहले से ही सबके सामने थी और कई बार विराट इस बात को कबूल भी कर चुके थे। साथ ही कई दौरे पर अनुष्का विराट के साथ घूमते हुए भी देखी गई थी, जिसके बाद ये कपल फैंस के निशाने पर भी आ गए थे। लेकिन बाद में विराट ने इस रिश्ते को शादी का नाम दे दिया था। वहीं इस कपल की शादी की तारीख ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी और मीडिया से छुपते हुए दोनों से शादी की थी।

*11 दिसंबर को 2017 को हुई थी विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी।
*दोनों कपल ने करीबी लोगों के साथ इटली में रचाई थी शादी।
*शादी को पूरी तरह से रखा गया था सीक्रेट।
फिलहाल एक बेटी के माता-पिता हैं ये कपल।

Advertisement