देखिए कैसे विराट कोहली ने नेट्स में ग्लेन मैक्सवेल की तरह रिवर्स स्वीप खेल सभी को किया हैरान
विराट कोहली ऑर्थोडॉक्स शॉट्स जैसे कवर ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव खेलने के लिए जाने जाते हैं।
अद्यतन - Aug 27, 2022 6:39 pm

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू रहे एशिया कप 2022 से पहले काफी उत्साह में नजर आ रहे हैं, चाहे फिर वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिल रहे हो, या फिर नेट्स में अभ्यास कर रहे हो, वह एक अलग ही ताल में लग रहे हैं।
विराट कोहली एक छोटे ब्रेक के बाद आगामी एशिया कप 2022 में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले मुकाबले के साथ मैदान में वापसी कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि पूर्व भारतीय कप्तान वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे के दौरान आराम करने के बाद एशिया कप 2022 में अपने पुराने फॉर्म में लौट आएंगे, क्योंकि वह दो वर्षों से खेल के तीनो प्रारूपों में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विराट कोहली नेट्स में ग्लेन मैक्सवेल की तरह रिवर्स स्वीप खेलते हुए नजर आए
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के अहम मैच से पहले, विराट कोहली नेट सत्र के दौरान काफी आक्रामक लग रहे हैं और कुछ तेजतर्रार शॉट खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां 30- वर्षीय बल्लेबाज ने अभ्यास सत्र के दौरान कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल के खिलाफ बेहद शानदार अंदाज में रिवर्स-स्वीप शॉट को पूरा कर सभी हैरान कर दिया।
आपको बता दें, विराट कोहली ऑर्थोडॉक्स शॉट्स जैसे कवर ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव खेलने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जब भारतीय दिग्गज को नेट्स में ग्लेन मैक्सवेल की तरह रिवर्स स्वीप खेलते हुए देखा गया, तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया, क्योंकि उन्हें अक्सर ऐसे शॉट खेलते हुए नहीं देखा जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कोहली भारतीय लेग-स्पिनर चहल की फुल-टॉस डिलीवरी पर स्विच हिट करते हुए नजर आ रहे हैं। जिस तरह गेंद बल्ले से टकराकर निकली, उससे पता चलता है कि कोहली ने इसे कितनी अच्छी तरह से हिट किया था। इस शॉट के बाद, कोहली और चहल दोनों एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए नजर आए, जबकि वहां मौजूद टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी जैसे रवींद्र जडेजा और कोचिंग स्टाफ भी यह शॉट देख मुस्कराने लगे।
यहां देखिए वीडियो –
Reverse sweep from Kohli making everyone smile😀🏏 @imVkohli #ViratKohli𓃵 https://t.co/A40m4a2vDS
— iᴍ_Aʀʏᴀɴ18 (@crickohli18) August 26, 2022